थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
थांदला - सेवानिवृत्ति जीवन का वह पड़ाव है,जहां हम अपने काम की जिम्मेदारियों से मुक्त होकर नई पारी की शुरुआत करते हैं सेवानिवृत्ति के समय खुशी के पल और दुखद क्षण व्यक्ति की आंखों के सामने छा जाते हैं जल संसाधन विभाग पेटलावद में पदस्थ थांदला के सेमलिया में रहने वाले श्री कोदर डामर का 36 वर्ष 6 माह की सफलतम सेवा अवधि पूर्ण कर आज सेवा निवृत्त हुए।इस दौरान विभाग के एसडीओ श्री देवेन्द्र डावर व स्टाफ व परिवारजन ने साल श्रीफल व पुष्प माला से श्री कोदर डामर का सम्मान कर शुभकामनाएं दी।इस दौरान जल संसाधन विभाग का स्टाफ एवं डामर के इष्टजन उपस्थित रहे।

