झाबुआ पुलिस द्वारा जिले में आयोजित हो रहे भगोरिया हाट के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं जागरूकता को ध्यान में रखते हुए निरंतर पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन सहायता केंद्रों के माध्यम से हाट में आने वाले ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को स्थानीय भाषा में विभिन्न सामाजिक विषयों पर जागरूक किया जा रहा है।
महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति, यातायात नियमों का पालन, डायल 112 तथा सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, बैनर एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से प्रभावी संदेश दिए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 27.02.2026 को थाना कालीदेवी क्षेत्र में आयोजित भगोरिया हाट में वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान आयोजित नुक्कड़ नाटक एवं हस्ताक्षर अभियान ने लोगों का विशेष आकर्षण प्राप्त किया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर महिला सुरक्षा एवं नशा मुक्ति का संकल्प लिया।



