पेटलावद। सीरवी समाज द्वारा स्थानीय स्तर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ होली पर्व के आगमन का प्रतीक होलिका डंडा रोपा गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और युवा शक्ति ने शिरकत कर अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा संगठन जिलाध्यक्ष गौतम गहलोत एवं युवा संगठन जिला महासचिव कमलेश हामड उपस्थित रहे। उनके साथ महासभा तहसील अध्यक्ष मांगीलाल काग, तहसील उपाध्यक्ष राधे परमार और तहसील महासचिव लोकेश परमार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर डंडा रोपण की रस्म संपन्न कराई।
इस दौरान युवा वर्ग का उत्साह देखते ही बना। इस अवसर पर कमलेश परमार, मनीष सेप्टा और गोपाल मुलेवा सहित युवा तरुनाई से जेनिल काग और रिधम गहलोत भी मौजूद रहे। उपस्थित पदाधिकारियों ने समाजजनों को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। समाज के युवाओं ने इस परंपरा को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का एक सशक्त माध्यम बताया।

