News@हरिश राठौड़
पेटलावद| पेटलावद राठौड समाज परिवार की टीम के द्वारा रविवार शाम= 7:00 बजे राठौड समाज पेटलावद के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में फूल और गुलाल पारंपरिक फाग उत्सव श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया गया। तब भगवान लक्ष्मी नारायण जी की महा आरती उतारी गई आरती के बाद प्रसादी वितरण भी महिलाओं के द्वारा किया गया यह कार्यक्रम की शुरुआत पेटलावद नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर पर प्रथम बार शुरू की गई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देना रहा। फाग उत्सव के रंगों से सजा यह आयोजन राठौड समाज की मजबूती, मातृशक्ति की सक्रिय भूमिका और सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

