News@ पीयूष राठौड़
श्रीं हनुमान् जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्रीं अति प्राचीन नवग्रह शनि मन्दिर मे इस्थित हनुमान् के समक्ष 1 अप्रेल 2026 को सुबह 7 बजे सै मन्दिर परिसर मे विधि - विधान के साथ पूजा - अर्चाना एवं विशेष अभिषेक का आयोजन किया गया, जो प्रतः 11 बजे पूर्ण हुआ । इसके पश्चात सुबह 11:30 बजे से अखंड यज्ञ का शुभारंभ किया गया, जिसमें विभिन्न विशेष सामग्री के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान 2 अप्रैल सुबह 11:30 बजे पूर्ण आहुति के साथ सम्पन्न हुआ। पूर्ण आहुति के बाद भगवान श्री हनुमान जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया , तत्पश्चात भव्य महाआरती उतारी गई एवं अनुष्ठान के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसादी एवं रक्षा सूत्र वितरण किए गए। इस अवसर पर सभी धर्मप्रेमी भक्तों से अपील की गई कि वे इस दिव्य अनुष्ठान में सहभागी बनकर पुण्य लाभ प्राप्त करे ।
यह अनुष्ठान अति प्राचीन नवग्रह शनि मंदिर के मुख्य पुजारी श्री सिद्धार्थ सूर्यकांत शुक्ला द्वारा संपन्न कराया गया ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी गई , जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा ।



