थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
थांदला नगर के फिल्टर प्लांट में शुक्रवार करीब 5:15 बजे गैस रिसाव ने अचानक पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दि आसपास मौजूद लोगों पर भी गैस का असर पड़ा, जिससे कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। प्रभावित लोगों में चक्कर आना, घबराहट और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण देखे गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत शासकीय अस्पताल ले जाया गया जानकारी के अनुसार, इस हादसे में लगभग 15 लोग प्रभावित हुए हैं सभी को थांदला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही असली कारण सामने आएगा घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है,

