सारंगी मंडल के 59 बूथों पर भाजपा का 47 वा स्थापन दिवस मनाया ।.... सारंगी मंडल में सभी बूथों पर मना स्थापना दिवस।...

 





भारतीय जनता पार्टी सारंगी मंडल के द्वारा के सभी 59 बुथों पर ओर भाजपा मंडल कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया सर्वप्रथम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के पास द्वीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में पार्टी के झंडा लेकर  भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई 

 भाजपा सारंगी मंडल अध्यक्ष ने बताया भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक शक्तिशाली स्मृद राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्प है भारत को एक इसमर्ध राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेई निर्वाचित हुए थे 

इस अवसर पर पार्टी का ध्वजारोहण कर मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई दी

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पप्पुलाल गामड़ के स्वागत भाषण दिया ओर न जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट ने पार्टी के स्थापना पर प्रकाश डाला और पुर्व मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी ने भी पार्टी के संघर्षों, से निपटते हुए आज यहां तक भाजपा पार्टी सफर के बारे में बताया। ओर अंत में आभार युवा मोर्चा जिला मंत्री महैन्द्र सिंह बाछिखेडा़ ने माना।इस अवसर पर  महामंत्री पवन गुर्जर, सारंगी सरपंच फुंदी बाई मेडा, भाजपा वरिष्ठ नेता परमानंद पाटीदार, अजजा मोर्चा  मंडल अध्यक्ष तेजमल सोलंकी, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय पवार, मिडिया प्रभारी सुरेश चंद्र परिहार, युवा नेता हैमेन्द्र सिंह राठौर, हर्षवर्धन सिंह राठौर,मंत्री दिनेश मुनिया, अर्जुन डामर, कार्यालय मंत्री बाबूलाल पाटीदार, , प्रेमदास बैरागी,जितेंद्र वर्मा, आशाराम पाटीदार, आईटी सेल से दीपक पाटीदार, गोपाल गरवाल सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), भारत की प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी, जनता के बीच विकास, सुशासन और सामाजिक कल्याण के लिए काम करती है। पार्टी का लक्ष्य देश में राष्ट्रवाद, विकास और सबका साथ सबका विकास की नीति को बढ़ावा देना है। यह स्थापना दिवस भाजपा के समर्पण और संगठन शक्ति का प्रतीक रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.