दिल दहला देने वाली घटना ट्रैक्टर में फांसी गाय को 500 मीटर घसीटता रहा ट्रैक्टर ड्राइवर.... जल्लाद ट्रैक्टर ड्राइवर की घिनौनी हरकत को देख विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को दिया आवेदन....







थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

थांदला से लगभग 1 किलोमीटर दूर बसे गांव खजूरी से शनिवार शाम लगभग 7 बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 45 जेड जी 5971 द्वारा गाय को टक्कर मारकर घायल कर दिया गया घायल गाय ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में लगे कृषि उपकरण में फस गई तो ट्रैक्टर ड्राइवर आधा धुत तेज गति से ट्रैक्टर दौड़ते हुए गाय को घसीटता हुआ 500 मीटर दूर तक ले गया ड्राइवर ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं इस अमानवीय हरकत से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता ने रविवार को थाना प्रभारी अशोक कनेश को एक आवेदन देकर आरोपी पर पशु कुरता अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद पाखंड अध्यक्ष शनी राज राठौड़ ने कहा कि यह घटना हमारे समाज में जानवरों पर अत्याचार की बढ़ती चिंता को दिखाती है यह जरूरी है कि हम ऐसे घिनौने जुर्म करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग करें और पुलिस सख्त कार्रवाई करें अगर पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं करती है तो गोरक्षा समिति एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल संगठन एक बड़ा महा आंदोलन करेंगे जिसकी जवाबदारी पुलिस प्रशासन की रहेगी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.