डा दादूजी महाराज संस्थान की अनुकरणीय पहल गर्मी में सूखे कंठ के लिए लगाया शीतल जल मंदिर.... भूखे को भोजन प्यासे को पानी, डॉ दादूजी महाराज सेवा के भाव को कर रहा चरितार्थ....

 



News@हरिश राठौड़

पेटलावद। भूखे को भोजन प्यासे को पानी इस कहावत को चरितार्थ करने वाले भगवान श्री शनिदेव की कृपा से क्षेत्र के सामाजिक,धार्मिक आयोजनों में अग्रणी सहभागिता निभाने वाले डा दादूजी महाराज संस्थान के द्वारा नगर में एक सराहनीय व अनुकरणीय पहल की हे ।  विदित हो कि संस्थान द्वारा प्रत्येक अमावस्या को क्षेत्र में गरीब असहाय जन के बीच जाकर अन्नदान वितरण का आयोजन किया जाता हे । इसी पुनीत  कार्य को दादूजी महाराज संस्थान के द्वारा एक अनुकरणीय पहल करते हुए आगे बढ़ाया हे ।



*शीतल जल मंदिर का हुआ उद्घघाटन*


गर्मी के समय में राहगीरों ओर आमजन  को शीतल जल की व्यवस्था करते हुए डॉ दादूजी महाराज संस्थान पेटलावद के द्वारा  शुक्रवार को नगर के रूपगढ़ रोड पर   डा दादूजी महाराज जल मंदिर की स्थापना करते हुए   प्याऊ का शुभारंभ किया हे । प्याऊ का शुभारंभ पेटलावद संस्थान के वरिष्ठ सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार भंडारी ओर श्री अशोक वर्मा ने विधिवत पूजन करते हुए फीता  काटकर किया।


*इनकी रही गरिमामई उपस्थिती*


 इस अवसर पर आर्यवर्त पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष हरीश राठौर,  अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष  वरिष्ठ पत्रकार मनोज पुरोहित, पत्रकार अर्जुन ठाकुर,  एडवोकेट खुशाल हीहोर, पीयूष राठौर, रमेश राठौर, दिनेश लुगरिया, रोहित चौहान ,मंटू निनामा, कालुसिंह खपेड़ सहित बड़ी संख्या में  संस्थान के सदस्य ओर  आमजन  उपस्थित थे ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.