झाबुआ। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 9 अप्रैल 2026 को किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत झाबुआ जिले में कलेक्टर का परिवर्तन किया गया है। वर्तमान कलेक्टर नेहा मीना (IAS) का तबादला कर उन्हें सिवनी जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, योगेश तुकाराम भरसट को झाबुआ का नया कलेक्टर बनाया गया है।
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव में कुल 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें 14 जिलों के कलेक्टर शामिल हैं। इस फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में गति और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

