News@ हरिश राठोड
पेटलावद। मप्र में गत दिनो माशिम ओर सीबीएसई ने कक्षा 10 एवं 12 के रिजल्ट घोषित किए हे जिनमें प्रदेश ओर जिले के होनहार छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट परिणाम देकर सफलता का परचम लहराया हे । इसी क्रम में राजगोर ब्राह्मण समाज के छात्र छात्राओं ने भी बेहतरीन परिणाम देकर अपने विधालय, ओर परिवार के साथ राजगौर ब्राह्मण समाज को भी गौरवान्वित किया हे ।
*मनीषा चंद्रशेखर शर्मा*
इन सितारों में सबसे पहले नाम आता हे समाज के वरिष्ठ एवं पुलिस विभाग से रिटायर्ड श्री अमरलालजी शर्मा एवं श्रीमती रानीदेवी शर्मा की पोती ओर समाज के युवा,कर्मठ श्री चंद्रशेखर(चंदू जी) व श्रीमती चंदा की सुपुत्री कुमारी मनीषा शर्मा का जिन्होंने सूरज कांवेंट स्कूल राजोद से 12 की कॉमर्स संकाय में 95.2/ प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए सफलता हासिल की हे, जिन्हें स्कूल संस्थान की ओर से सम्मानित भी किया गया हे।
*हिमांकी महेश पुरोहित*
इस के बाद नाम आता हे राजगौर ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित परिवार की लाडली बिटिया का पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर स्व श्री राजाराम जी पुरोहित ओर श्रीमती निर्मला पुरोहित की पोती एवं समाज के युवा श्री महेश पुरोहित ओर श्रीमती नीता पुरोहित की पुत्री कुमारी हिमांकी पुरोहित का जिन्होंने सीबीएसई 10 की परीक्षा में 85/ से अधिक अंक अर्जित किए। कल्पतरू इंटरनेशनल की छात्रा कु हिमांकी को स्कूल प्रबंधन ओर स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा सम्मानित किया हे,बताते चले कि हिमांकी नगर के प्रतिष्ठित श्री मनोज पुरोहित एडवोकेट ओर पत्रकार तथा श्रीमती स्नेहलता पुरोहित परियोजना विभाग एव वरिष्ठ शिक्षक श्री गोपाल पुरोहित ओर श्रीमती अर्चना पुरोहित की भतीजी हे।
*तनिषा कन्हैयालाल पुरोहित*
इसके बाद नाम आता हे समाज के वरिष्ठ स्व श्री जेठाजी एवं श्रीमती मणिबाई की पोती ओर राजस्व विभाग पेटलावद के कर्मचारी श्री कन्हैयालाल जी ओर श्रीमती अनिता पुरोहित की सुपुत्री कुमारी तनीशा पुरोहित का जिन्होंने कक्षा 10 में 60/ अंक अर्जित करते हुए सफलता हासिल की हे जिनको स्कूल प्रबंधन के द्वारा सम्मानित किया गया हे।
*इन्होंने भी लहराया सफलता का परचम*
जहा एक ओर समाज की बालिकाओं ने उत्कृष्ट परिणाम दिए हे वहीं समाज के होनहार छात्रों ने भी अपनी लगन ओर मेहनत से सफलता हासिल की हे । जिनमें समाज के वरिष्ठ स्व श्री काना एवं श्रीमती रानीबाई पुरोहित की पोती ओर पेटलावद समाज के पटेल नगर परिषद् के कर्मचारी श्री नंदलालजी एवं श्रीमती रेखा पुरोहित के पुत्र चिरंजीव विशाल पुरोहित ने कक्षा 10 में 84/ अंक अर्जित कर गौरवान्वित किया हे। वही समाज श्री लक्ष्मण जी एवं श्रीमती रानी के पुत्र चिरंजीव चेतन पुरोहित ने भी सीबीएसई 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हे, जिन्हें सैनिक स्कूल रीवा के द्वारा सम्मानित किया हे। आप सभी होनहार छात्र छात्राओं को राजगौर ब्राह्मण समाज की ओर से शुभकामनाएं ओर आपके परिजनों को बधाई।

