थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार 26 मई 2026 को प्रातः 11 बजे से थांदला में विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा प्राप्त आवेदनों पर मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी इसके साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी जिला प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

