थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
थांदला पुलिस को रात्रि में गस्त के दौरान मुकबीर के द्वारा सूचना मिली कि एक वाहन शराब लेकर के टिमरवानी की तरफ से परवलिया की तरफ जाने वाला है मुखबिर की सूचना पर थाने से थाना प्रभारी अशोक कनेश, उप निरीक्षक कुंवर सिंह रावत, सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक राजेंद्र रावत के द्वारा मंदिर के बताए स्थान पर संदिग्ध वाहन को रोका गया वाहन की तलाशी लेते वाहन में कुछ भरा होना नहीं पाया पूरा वहां खाली प्रदर्शित हुआ वाहन को बारीकी से देखने पर और चेक करने पर वहां की छत पर एक्स्ट्रा प्लाई लगाकर दारू की पेटी रख सके इस प्रकार से जगह बनाई गई थी और उसे तिरपाल से ढका गया था रात्रि अधिक होने से मौके से गाड़ी को थाने पर लाया गया आरोपी से वाहन तथा शराब की जपती की गई कुल शराब 111 पेटी पाई गई जिसमें
बियर किंग फिशर 62 पेटी
बियर कार्ल्सबर्ग 20 पेटी
विस्की रॉयल स्टेज 20 पेटी
विस्की 8 PM 02 पेटी
वोदका मैजिक मूमेंट 07 पेटी
कुल 1234.5 बल्क लीटर शराब एवं एक आयशर वाहन की जप्ती की गई।
संपूर्ण जप्त माल मशरूका की कीमत
3053000 (तीस लाख तरेपन हजार जबत की गई शराब को राजस्थान से गुजरात की ओर ले जाया जा रहा था
आरोपी वाहन चालक सुरेश कुमार पिता छगन रामसरिया बायडू जिला बाड़मेर
शराब के आवागमन और अन्य आरोपियों के संबंध में विवेचना की जा रही है आरोपी को सोमवार माननीय न्यायालय पेश कर पुलिस डिमांड ली जावेगी

