थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी की थांदला मंडल की प्रत्येक माह में होने वाली बैठक नगर के बावड़ी मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें थांदला मंडल के प्रभारी श्यामा. ताहेङ थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी पणदा के आथित्य में बैठक संपन्न की गई वहीं मंडल प्रभारी श्यामा ताहेड द्वारा बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए एक मजबूत संगठन सिर्फ चुनावी जीत का जरिया नहीं, बल्कि उसकी विचारधारा, अस्तित्व और कार्यसंस्कृति का मूल आधार है। भाजपा की सफलता के पीछे मुख्य कारक उसके सांगठनिक ढांचे की मजबूत करना होता हे। मंडल बैठक में सम्मिलित
मंडल महामंत्री जीतेन्द्र राठौड़ सरपंच एवं मंडल महामंत्री भारत कटारा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी जनपद पंचायत प्रतिनिधि ग्राम पंचायत सरपंच थांदला मंडल कार्यकारिणी मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मिलित हुवे कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र राठौड द्वारा किया गया आभार भारत कटारा ने माना

