विश्व पर्यावरण दिवस पर थांदला मंडल द्वारा सरपंच एवं थांदला मंडल महामंत्री भारत कटारा ने पंचायत उदयपुरिया में पौधरोपण किया...पौधे लगाए और उन्हें पेड़ बनाने तक संरक्षण दे पर्यावरण से हम जीवित है-मंडल महामंत्री भारत कटारा.....



थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर थांदला मंडल द्वारा ग्राम पंचायत उदयपुरिया में मंडल महामंत्री भारत कटारा ने पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया उपस्थित लोगों ने भी एक एक पौधारोपण कर रक्षा करने के लिए संकल्प लिए मंडल महामंत्री भारत कटारा ने कहा कि यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम पहल है पौधे पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा हैं वृक्ष हमें स्वच्छ ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए कटारा ने कहा कि वृक्ष न केवल हमें छाया, फल और लकड़ी देते हैं, बल्कि हमारे जीवन की सांसों को भी शुद्ध करते हैं मंडल महामंत्री कटारा ने कहा कि हम सभी का फर्ज है कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए धरती और पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें हर वर्ष पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है ताकि दुनियाभर में लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जा सके यह दिन हमें याद दिलाता है इसे देखते हुए हम सब पौधे लगाएं और उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षण दें पर्यावरण से हम जीवित हैं अगर पर्यावरण नहीं होगा तो हम भी नहीं होंगे इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री भारत कटारा सचिव मसूल वसुनिया एवं ग्राम के सभी वरिष्ठ एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.