उदयपुरिया में आपदा प्रबंधन यूनिट तैयार सरपंच कटारा का सुरक्षा कवच रिफ्लेक्टिव जैकेट हेलमेट रस्सी किसान टॉर्च किया वितरण ....

 


थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

थांदला - ग्राम पंचायत उदयपुरिया के सरपंच भारत कतरा इन दिनों फुल एक्शन मोड में है मानसून से पहले कोतवाल पंचों और पटेलों को 20 किसान टॉर्च और रिफ्लेक्टिव सेफ्टी जैकेट बांट कर सुरक्षा की नींव रखने वाले सरपंच भारत कटरा अब गांव के विकास कार्य में ताबड़तोड़ जुड़ गए है पहले सुरक्षा फिर सुविधा के मंत्र पर काम कर रहे कटारा के कार्य शैली की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है सरपंच भारत कटारा ने बताया बारिश के दिनों में रात के समय गांव में आवाजाही, नालों की निगरानी और किसी आपात स्थिति में गश्त के लिए रोशनी जरूरी है कोतवाल और पंच रात में गांव की रखवाली करते हैं, इसलिए सभी पंचों और कोतवाल गांव के पटेल को मजबूत बैटरी वाली किसान टॉर्च एवं रिफ्लेक्टिव सेफ्टी जैकेट दी गई है वितरण के दौरान उपसरपंच, सचिव और सभी पंच पटेल मौजूद रहे कोतवाल सुकयी भुरीया एवं रुसमाल वसुनिया ने कहा - पहले मोबाइल की टॉर्च से काम चलाते थे अब सरपंच साहब ने ये किसान टॉर्च दी है, रात में गश्त करने में आसानी होगी बारिश में सांप-बिच्छू का भी खतरा रहता है ग्रामीणों ने सरपंच की इस पहल की सराहना की।



किस किसको मिली टॉर्च 



16 वार्ड पंच - हर वार्ड एक एक एक नाइट कमांडर



दो गांव के कोतवाल - रात गश्त की जिम्मेदारी 



सिंबल फलिया पटेल दिलीप वसुनिया -12 फलियों की निगरानी के लिए 


एक मेन पटेल मुन्ना वसुनिया- पुरे गांव का मुखिया को वितरण की गई



पटेल मुन्ना वसुनिया बोले भारत कटारा ने पटेल की पगड़ी ऊंची कर दी स्कूल मंदिर अस्पताल जहां जरूरत होगी मुन्ना पटेल की लाइट पहुंचेगी पटेल ने कहा कि ग्रामीण इलाके में रात रात भर लाइट नहीं रहती यह हमारा सुरक्षा कवच है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.