खंड शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ आदर्श प्राचार्य का जिम्मा... शिक्षा को मिलेगी डबल रफ्तार.....



थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

खंड शिक्षा अधिकारी दीपेश सोलंकी अब डबल रोल में नजर आएंगे BEO के पद के साथ-साथ उन्होंने PM श्री विद्यालय थांदला के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार भी ग्रहण कर लिया है गुरुवार को विधिवत चार्ज संभाला PM श्री योजना केंद्र सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना है। इसे अनुभवी और कड़क अफसर के हाथों में देने के लिए शिक्षा विभाग ने BEO दीपेश सोलंकी को प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अब वे ब्लॉक की पूरी शिक्षा व्यवस्था के साथ PM श्री स्कूल को भी सीधे मॉनिटर करेंगे।  

दीपेश सोलंकी का बयान डबल जिम्मेदारी पर....

PM श्री विद्यालय प्रधानमंत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है BEO के नाते पूरे ब्लॉक पर नजर रखूंगा, और प्राचार्य के नाते इस स्कूल को रोल मॉडल बनाऊंगा दोनों पद की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाऊंगा स्मार्ट क्लास, 100% रिजल्ट, अनुशासन तीनों पर काम होगा स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक बोले डबल पावर मिल गई है BEO सर खुद प्रिंसिपल हैं तो काम की स्पीड 2 गुना होगी PM श्री का सपना जल्दी पूरा होगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.