थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
थांदला - शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की जन्म जयंती के अवसर पर थांदला जनपद कार्यालय में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में थांदला मंडल अध्यक्ष श्री बंटी डामोर ने चंद्रशेखर आजाद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारों से कार्यालय परिसर गूंज उठा।थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा, चंद्रशेखर आजाद जी ने 23 साल की उम्र में देश के लिए अपने प्राण त्याग दिए उनका साहस और स्वाभिमान आज भी हर युवा के लिए प्रेरणा है हम उनके आदर्शों पर चलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे जनपद अध्यक्ष पुनी जालम डामोर ने कहा, आजाद जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान की वजह से ही हमें आजादी मिली है हमारा कर्तव्य है कि उनके सपनों का भारत बनाएं जनपद पंचायत द्वारा विकास कार्यों में पारदर्शिता और ईमानदारी बरती जाएगी इस अवसर पर मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौर जनपद लेखपाल कलसिंह डामोर, सचिव गण जनपद के कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी और देश सेवा का संकल्प लिया।

