बोलासा में सांसद डामोर ने किए निशुल्क कंबल वितरण.......




समाचार 20 न्यूज


पेटलावद।अंतिम पंक्ति में बैठे हुए गरीब किसान की चिंता करने वाली सरकार एक ही भाजपा सरकार है इस सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं चलाइए जिसका लाभ आज किसानों को मिल रहा है


क्षेत्र के विकास के लिए मैं सभी उपस्थित लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील कर रहा हूं भाजपा ही ऐसी सरकार है जो किसानों के दुख दर्द को समझती है पिछले लंबे समय से  बोलासा क्षैत्र मे चली आ रही गेहूं उपार्जन केंद्र की मांग को भाजपा सरकार ने तुरंत हल कर दी और बोलासा क्षेत्र में गेहूं उपार्जन केंद्र खोला गया है। उक्त विचार बोलासा में क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर ने कंबल वितरण कार्यक्रम में अपने विचार रखे।


 *मकर सक्रांति पर हूआ आयोजन*

आज मकर संक्रांति के इस महापर्व पर आज बोलासा क्षैत्र मे क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान शिरकत की गई कार्यक्रम के प्रथम चरण मे मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी हरिराम बिरला द्वारा बताई गई इस अवसर पर कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिक भी सम्मिलित हुए थे उन्होंने तकनीकी खेती करने की सलाह किसानों को दी गई कृषि विभाग के उपसंचालक नगीनलाल रावत एवं कृषि वैज्ञानिक तोमर ने भी अपने विचार रखे और कहा कि कृषि अनुसंधान द्वारा नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं उनका प्रयोग कीजिए यूरिया अब थैली के रूप में नहीं मिलेगा लिक्विड के रूप मे मिलेगा और यूरिया थैली की लागत से भी कम मे लिक्विड मे मिलेगा 

जिसके माध्यम से फसलों में छिड़काव करें जिनके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। मंच पर उपस्थित भाजपा रायपुरिया मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुंणिया,पेटलावद मंडल अध्यक्ष संदीप मांण्डोत, प्रदीप सिंह तारखेड़ी ने भी अपने विचार रखे क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानो द्वारा आवेदन भी प्रस्तुत किए गए जिसमें कानाकुआं में जल संकट की बात सामने आई एवं कृषि क्षेत्र में पिछड़ रहे बोलासा क्षेत्र को काला महुडा जलाशय (बांध) को बनाने की मांग उठी इस पर सांसद डामोर द्वारा इसे जल्द स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया गया।


*किसानों द्वारा विद्युत विभाग के सहायक यंत्री अनिल भूरिया को हटाने की मांग की....*


वर्तमान में सिंचाई कर रहे किसानों को विद्युत विभाग के सहायक यंत्री अनिल भूरिया द्वारा जबरन परेशान किया जा रहा है किसानों ने सहायक यंत्री भूरिया पर बेवजह मोटरे जप्त कर जबरन वसूली करने का आरोप लगाया गया कृषक प्रहलाद पाटीदार ने बताया कि अनिल भूरिया द्वारा किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है जिसमें पिठडीे अंबापाड़ा सेमरोड बखतपुरा बोलासा क्षेत्र के कई किसानों से अवैध तरीके से वसूली की जा रही है जिसके कारण किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त हैं इसी मामले को लेकर आज  50 से 60 किसानों ने क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर को शिकायत दर्ज कराई और कहा कि ऐसे अधिकारी को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए लंबे समय से जमे इस अधिकारी ने किसानों को परेशान कर दिया है और निरंतर अवैध वसूली जारी है किसानों को आश्वस्त करते हुए सांसद डामोर ने बताया कि ऐसे अधिकारी खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। 


*इनकी रही गरिमामय उपस्थिति*

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा,भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार पालरेचा,भाजपा रायपुरिया मंडल महामंत्री ओमप्रकाश राठौर सेमरोड,किसान मोर्चा रायपुरिया मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, रायपुरिया युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीवन पाटीदार,पेटलावद मार्केटिंग अध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह सलूनिया, ठाकुर परीक्षित सिंह राठौर,जितेंद्र राठौड, युवा नेता कमलेश पडियार, विकास जोशी,कमलेश पाटीदार बोलासा, केहरसिंह मैडा रताम्बा,लालचंद पाटीदार पिठडी आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद पाटीदार ने किया कार्यक्रम का आभार ओमप्रकाश राठौर सेमरोड ने माना।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.