रिटेल ट्रेड के बच्चों ने किया भ्रमण......





थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट



 थांदला - बालक उत्कृष्ट विद्यालय में व्यवसायिक पाठ्यक्रम में रिटेल ट्रेड संचालित है । संस्था के प्राचार्य प्रेमनारायण अहिरवार द्वारा बताया गया कि व्यवसायिक पाठ्यक्रम के अंर्तगत रिटेल ट्रेड के प्रशिक्षु विद्यार्थियों का एक दिवसीय औद्योगिक प्रशिक्षण दिया गया जिसमे रिटेल ट्रेड  के बच्चो को शिक्षकगण प्रतिभा राठौड़, सपना उपाध्याय, राकेश भूरिया ने बच्चों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए औद्योगिक भ्रमण के दौरान नगर में स्थित नेचरल गोल्ड मेदा मिल में ले जाकर विद्यार्थियों को  निरीक्षण करवाया व बताया गया की किस तरह से उद्योग में कार्य होता है व मशीनो की खूबी के बारे में पूरी जानकारी दी गई, जिसमे नेचुरल गोल्ड के स्टाफ भी शामिल थे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.