समाचार 20 न्यूज
पेटलावद। भारतीय जनता पार्टी जिला झाबुआ के पिछड़ा वर्ग युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान का नगर आगमन होने पर नगर के वार्ड क्रमांक 1 थांदला रोड स्थित कार्यालय पर अभिभाषक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह राठौर, करण बाबा व्यास, ममता प्रवीण पवार, , गौतम गहलोत कमलेश भानपुरीया भूपेंद्र राठौड़ सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
*हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा*
श्री चौहान को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा तिलक लगाकर माला पहनाकर एवं साफा बंधा कर स्वागत किया गया एवं कई भाजपा नेताओं ओर कार्यकर्ताओ के द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी कि।
