भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का देर रात तक रुक कर किया स्वागत,

 



समाचार 20 न्यूज



सारंगी मंडल में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में बहुत ही उत्साह व उमंग था लेकिन प्रदेश अध्यक्ष का पूरे जिले भर में जगह-जगह स्वागत सत्कार के चलते तय समय शाम 5:00 बजे का था जो रात्रि 10:30 बजे सारंगी आगमन हुआ फिर भी सारंगी मंडल के कार्यकर्ताओं में अपने प्रदेश अध्यक्ष से मिलने व स्वागत को लेकर जो उत्साह के चलते कार्यकर्ता देर रात तक प्रदेश अध्यक्ष का इंतजार करते रहे और रात्रि 10:30 बजे सारंगी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत सत्कार किया, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी एवं मंडल पदाधिकारियों ने 20 किलो की पुष्पमाला  एवं साफा बांधकर स्वागत किया , साथ ही अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह बाबर रतलाम झाबुआ सांसद गुमान सिंह डामोर झाबुआ प्रभारी हरिनारायण सिंह यादव जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक प्रदेश मंत्री संगीता सोनी पूर्व ,विधायक निर्मला जी भूरिया का भी पुष्प माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया कार्यकर्ताओं की देर रात उपस्थिति को देखकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी बहुत ही प्रसन्न हुए और और उपस्थित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा में उम्मीदवार चुनाव नहीं जीते हैं भाजपा के पुत्र स्तर के कार्यकर्ता चुनाव को जिताने जिताने का कार्य करता है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा चुनाव जीती है सारंगी कार्यक्रम के पश्चात बूथ अध्यक्ष के यहां भोजन तय किया गया था रात्रि में 12:30 बजे छोटा बोला सा के पूर्व सरपंच दिनेश पारगी जो कि भूत अध्यक्ष है कि घर जाकर भोजन किया और वहां पर भी ग्रामीणों ने प्रदेश अध्यक्ष का बड़े ढोल के साथ नाचते हुए स्वाग स्वागत किया और  प्रदेश अध्यक्ष एवं अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भी अपने आप को रोक नहीं पाए और बड़े ढोल को कल सिंह बाबर बजाने लगे उनके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा जी ने भी बड़े ढोल को बजाया और आनंद लिया उनके साथ ही ग्रामीणों भी जमकर नाचे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.