जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री कुशवाह हुई कलेक्टर के हाथों समानित.... जिले भर के अधिकारियों कर्मचारियों व मीडिया ने दी बधाई....

 



समाचार 20 न्यूज


पेटलावद  |मानव जीवन में आकर मनुष्य अपने कर्मों और अपनी ड्यूटी , सेवा और कार्य को  यदि पूरी  लगन , निष्ठा और पूरी ईमानदारी साथ निभाए तो ऐसे लोगों का सम्मान करके समाज ,संस्था और देशवासियों को  भी गर्व का अनुभव होता है ।ओर उत्कृष्ट कार्य करने वालो की हौसला अफजाई होती हैओर वे दुगुनी ऊर्जा से कार्य करते है और  जिनसे दूसरे लोग  भी प्रेरणा लेते है।


परम्परा का निर्वाह...

ऐसे ही अवसर अक्सर प्रतिवर्ष 26 जनवरी पर आते हैं जब अच्छे कार्य  करने वाले तथा अपनी ड्यूटी को ईमानदारी और निष्ठा से निभाने वाले लोगों का सम्मान किये  जाने की परंपरा रही  है । 


श्री कुशवाह हुए समानित....


इसी क्रम में झाबुआ जिला जनसंपर्क अधिकारी सुधीर कुशवाह  को  कलेक्टर सोमेश मिश्रा के द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया प्रशस्ति पत्र भेंट करते समय  पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन , सहित जिले के समस्त अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित थे |


मिल रही बधाई....

उल्लेखनीय है कि जिला जनसंपर्क अधिकारी के रूप में  श्री कुशवाह के द्वारा  जिले में जनसंपर्क एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान सहित मीडिया और प्रशासन के बीच सामंजस्य बिठाकर   सर्वश्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं श्री कुशवाह के सम्मानित होने पर सभी इष्ट मित्रों ,परिजनों ,सहित जिले के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों व पत्रकारों के द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.