रॉजगोर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ भुरालालजी शर्मा कल्याणपुरा का हुआ निधन.... दी श्रद्धांजलि.....

 


समाचार 20 न्यूज

पेटलावद। राजगोर ब्राहमण समाज के वरिष्ठ एवं सामाजिक धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूरालाल जी शर्मा कल्याणपुरा का 87 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को दुःखद निधन होगया।


समाज में रहा  विशेष योगदान.....


पेशे से शिक्षक श्री शर्मा हमेशा राजोद निवासी अपने बड़े भाई  ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ  राणा जी पुरोहित पुरोहित  के साथ मिलकर राजगोरबब्राह्मण समाज के उन्नति एवं उत्थान तथा कल्याण के लिए कई प्रकार के कार्य किए वहीं इनके द्वारा समाज में कुरीतियों को समाप्त करा कर आगे बढ़ाने के लिए भी काफी प्रयास किए गए ।  इनके पढ़ाये शिष्य आज कई उच्च पदों पर शाशन प्रशासन में अपनि सेवाएं दे रहे है। आप हमेशा धार्मिक कार्यों में अग्रणी होकर आपके सहयोग व नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में समाज मे कई उत्क्रष्ट कार्य सम्पादित हुए।आप अपने पीछे पुत्र, पौत्र, प्रपौत्र, नाती , भरा पूरा परिवार छोड़ गए। 


दूर दूर  से समाजजन शामिल हुये अंतिम यात्रा में,...


अंतिम संस्कार शनिवार को कल्याणपुरा स्थित मुक्तिधाम पर हुआ जहां पर पेटलावद, रायपुरिया ,कल्याणपुरा, झाबुआ, राजगढ़,गोंडीखेड़ा ,सरदारपुर, लाबरिया, बेटमा, इंदौर, धार बदनावर , सरदारपुर , दोतऱ्या, सहित गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र के समाज जनों सहित कल्याणपुरा एवं झाबुआ के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार पुत्र  डॉ रमेश शर्मा, पौत्र भरत शर्मा एवं डॉ नरेश शर्मा के द्वारा किया गया।


दी श्रधांजलि

 मुक्तिधाम पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित गणमान्य नागरिकों के सहित अभिभाषक संघ, पत्रकार संघ, भारतीय पत्रकार संघ ,बजरंग रामायण मंडल, व्यापारी संघ, राजपूत समाज ,जेन समाज,  के द्वारा स्वर्गीय श्री भूरालाल जी शर्मा को श्रद्धांजलि दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.