भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2022 को मौन धारण किया गया....



झाबुआ 31 जनवरी, 2022। आज प्रातः 11ः00 बजे कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर श्री जे. एस. बघेल एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सुश्री शीतल सोलंकी,  कलेक्टर कार्यालय के प्रभारी अधीक्षक श्री राजवीर चौधरी, राजस्व निरीक्षक श्री दिनेश  भमोदिया, श्री भरत व्यास ,जिला पंचायत के सहायक अधीक्षक विवेक पेंटर, श्री जयेंद्र सिंह राठौर, कलेक्टर कार्यालय से सतीश जैन, शहरी विकास से श्री योगेश रामपुरिया, श्री बारम सिंह मसानिया, प्रभारी डीपीसी श्री मदन लाल सांखला, प्रभारी पी आर ओ श्री सुधीर सिंह कुशवाह एवं बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में मौन धारण किया !                               मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2022 को मौन धारण करने हेतु प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे सारे देश में उन शहीदों की स्मृति में जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान दिया हैं, दो मिनिट का मौन रखा जाता है और कार्य तथा गतिविधियां रोक दी जाती है। इस दिन को व्यापक रूप से आम जनता की भागीदारी से मनाए जाने के लिये हर वर्ष 30 जनवरी  को पूर्वान्ह 11 बजे प्रदेश भर में कार्य और अन्य गतिविधियां रोक दी  तथा दो मिनट का मौन रखा गया। दो मिनट का मौन शुरू होने की सूचना 10.59  बजे से 11 बजे तक सायरन बजाकर दी गई।  फिर दो मिनट बाद 11.2 बजे से 11.3 बजे तक ऑल क्लियर सायरन बजाया गया। सभी व्यक्ति सिग्नल सुनकर जहां उपलब्ध हो वहीं खडे हो जाए और मौन धारण करें। उन स्थानों पर जहां कोई सिग्नल प्रणाली उपलब्ध नहीं है सभी संबंधितो को प्रातः 11 बजे दो मिनिट का मौन का पालन करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।   कोविड-19 के  दिशा निर्देशों का पालन किया  गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.