समाचार 20 न्यूज
पेटलावद।शुक्रवार दिनांक 21.01.2022 को एसडीएम शिशिर गेमावत की अध्यक्षता में 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस मनाये जाने के संबंध में जनपद पंचायत पेटलावद के सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई
*दिए निर्देष......*
जिसमे सभी विभाग प्रमुखों को वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए अपने-अपने कार्यालयों में विद्युत साज सजा कर शासन की गाइडलाइन व दिशा निर्देशानुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाए जाने के निर्देश दिए गए l
वही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं मीसा बंदियों का उनके निवास स्थान पर जाकर प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा स्वागतव सम्मान किया जाएगा इसके अलावा परंपरा अनुसार सभी शासकीय कार्यालय में झंडा वंदन किया जाएगा व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया । इस अवसर पर समस्त जनप्रतिनिधि, विभाग प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक तथा पत्रकार गण उपस्थित थे।
