आजीवन प्रखर पत्रकारिता पुरुस्कार से जानी हुए सम्मानित.....मिल रही बधाइयां......

 




समाचार 20 न्यूज


पेटलावद।जिला पत्रकार संघ एवं मेघनगर पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वाधान में मेघनगर में आयोजित हुए जिला पत्रकार संघ के महासम्मेलन जो पत्रकारिता के भीष्मपितामह स्वर्गीय यशवंत घोड़ावत की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया था। जिसमे पेटलावद के वरिष्ठ पत्रकार महेश जानी को आजीवन प्रखर पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

यह सम्मान उन्हें आजीवन प्रखर पत्रकारिता करते हुए पत्रकार हित में व जनहित में किए गए कार्यों के लिए दिया गया। 

 इस अवसर पर अतिथि के रूप में पद्मश्री महेश शर्मा, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, साहित्यकार आशीष दशोत्तर, समाजसेवी विनोद बाफना, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेश सोनी, निवर्तमान अध्यक्ष संजय भटेवरा, मेघनगर पत्रकार संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोनगरा मौजूद थे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.