समाचार 20 न्यूज
झाबुआ 24 जनवरी, 2022। जनजातीय कार्य विभाग एवं मध्यप्रदेश ट्रायबल वेलफेयर रसिडेंसियल आश्रम एण्ड एजुकेशन इंस्टी. सोसायटी भोपाल द्वारा संचालित विशिष्ट संस्थाओं में कक्षा 6 टी में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया जनवरी से शुरू हो चुकी है। जिले में चार कन्या परिषर झाबुआ, राणापुर, थांदला, रामा एवं चार एकलव्य आदर्श विद्यालय पेटलावद, मेघनगर एवं झाबुआ (मोरडुंडिया) ब्लाक में संचालित है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने जिले के समस्त बीईओ, समस्त प्राचार्यो एवं समस्त प्रधान पाठकों को निर्देशित किया है कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रयास किए जाए।
जिले में कक्षा 5 वी में अध्ययनरत छात्र/छात्रा जो जनजातीय वर्ग, विशिष्ट पिछड़ा जनजाती (बैगा, भारिया एवं सहरिया) विमुक्त जनजातीय घुम्मकड़ अर्द्धघुमकड़ समुदाय के अलावा यह बच्चे जिन्होने अपने माता-पिता को वांमपंथी उग्रवाद, कोविड 19 के कारण खो दिया है तथा विधवा की संतान, अनाथ या भूमिदाता (जिन्होने विद्यालय या भवन निर्माण के लिए भूमि दान की हो) वर्ग के विद्यार्थी विभागीय वेब साईट https://www.tribal.mp.gov.in@mptaasschool/schoolstudent/preexamregistration/mpsarasregistration लिंक से अपना आवेदन भर सकतें है। आवेदन भरते समय परीक्षार्थी परीक्षा के माध्यम में हिन्दी, अंग्रेजी का विषेश ध्यान रखे तथा अपने स्वयं का या अपने माता-पिता का ही मोबाईल नंबर दर्ज करे। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2022 है।
