समाचार 20 न्यूज
पेटलावद। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पर्व पर नगर के विभिन्न शासकीय ,अशासकीय तथा निजी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। पूरे क्षेत्र में गरिमामय ओर देश प्रेम से ओतप्रोत माहोल में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।वही उसके पूर्व 25 जनवरी को रात्रि में सभी सरकारी बिल्डिंगों पर विद्युत साज सजा भी की गई थी जिससे सभी इमारते चकाचोंध नजर आर रही थी।
*विधायक ने किया वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का सम्मान*
इस बार पेटलावद के विधायक वालसिंह मेडा के माही कॉलोनी स्थित निवास स्थान जिसे कि इस वर्ष से कांग्रेस कार्यालय के रूप में भी परिवर्तित कर दिया गया है पर भी विधायक मेडा के द्वारा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में झंडा वंदन किया गया ओर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
साथ ही विधायक वालसिंह मेडा के द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जनों राजेन्द्र व्यास वरिष्ठ अधिवक्ता, धनालाल मुलेवा, ठाकुर हनुमंतसिंह डाबड़ी, सुरेश मुथा, शाल ,श्रीफल और माला पहनाकर सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर बधाइयां प्रेषित की। सभी कार्यक्रम सोसल डिस्टेंस के नियमो के साथ सम्पन्न हुये।
