विधायक मेडा ने किया वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को समान..... दिया कांग्रेस पार्टी के प्रति आजीवन समपर्ण ओर सहयोग के लिये आभार व्यक्त.....






समाचार 20 न्यूज



पेटलावद। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पर्व पर नगर के विभिन्न शासकीय ,अशासकीय तथा निजी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया।  पूरे क्षेत्र में गरिमामय ओर देश प्रेम से ओतप्रोत माहोल में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।वही उसके पूर्व 25 जनवरी को रात्रि में सभी सरकारी बिल्डिंगों पर विद्युत साज सजा भी की गई थी जिससे सभी इमारते चकाचोंध नजर आर रही थी।



*विधायक ने किया वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का सम्मान*


इस बार पेटलावद के विधायक वालसिंह मेडा के माही  कॉलोनी स्थित निवास स्थान जिसे कि इस वर्ष से कांग्रेस कार्यालय के रूप में भी परिवर्तित कर दिया गया है पर भी विधायक  मेडा के द्वारा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में झंडा वंदन किया गया ओर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। 


*इनका हुआ  सम्मान*

साथ ही विधायक  वालसिंह मेडा के द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जनों राजेन्द्र व्यास वरिष्ठ अधिवक्ता, धनालाल  मुलेवा, ठाकुर हनुमंतसिंह डाबड़ी, सुरेश मुथा,  हीरालाल (बाबु )काग, कन्हैयालाल राठौर , डॉ एनएल कासव, गुलाबसिंह डामोर आदि का साफा बांधकर ओर  शाल ,श्रीफल और माला पहनाकर सम्मान  किया गया। ओर इनके कांग्रेस पार्टी के लिये किये कार्यो ,समपर्ण ओर सेवाभाव की मुक्त कंठ से सराहना की।


*इनकी रही उपस्तिथि......*

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मनालाल हाम्मड,  को विधायक पुत्र  ओर युवा नेता विक्रम मेडा,  कैलाश चौधरी एडवोकेट, भरत मुलेवा, जावेद लोधी, बरकत मंसूरी, नाना गोयल, राजपाल डोद, गोलू हांमद , गोपाल ,सहित सभी कांग्रेस के पदाधिकारि व कार्यकर्ता  उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यक्ष जीवन ठाकुर ने किया।

   

कार्यक्रम के पश्चात सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर बधाइयां प्रेषित की। सभी कार्यक्रम सोसल डिस्टेंस के नियमो के साथ सम्पन्न हुये।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.