सांसद डामोर ने किया अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण....

 


समाचार 20 न्यूज

पेटलावद ।ग्राम अजब बोराली में माध्यमिक विद्यालय एवं अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण मुख्य अतिथि सांसद गुमान सिंह डामोर के द्वारा किया गया। श्री डामोर ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार ने योजना बनाकर प्रत्येक गरीब परिवार को 1 किलो गेहूं देने का फैसला किया। हर गांव में शिक्षा का स्तर सुधरे इसके लिए हर गांव में स्कूल है खोली जा रही है जिससे बच्चों को पढ़ने के लिए दूसरे गांव कहीं जाना नहीं पढ़े। कार्यक्रम में  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिनारायण यादव, जिला अध्यक्ष लक्षणसिह नायक ,पूर्व विधायक  शान्तिलाल  बिलवाल,मंडल अध्यक्ष संदीप मांडोत,महामंत्री संजय कहार, कालूसिंह  मेड़ा, उपाध्यक्ष रमेश सोलंकी ,प्रदीप काग,सुभाष राठौड़, सरपंच ललिता सोलंकी ,सचिव दिलीप सिंह भूरिया, सहित कई पंचगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.