समाचार 20 न्यूज
पेटलावद मनुष्य जीवन में मानव की पहचान उसके कर्मों से होती है अच्छे कर्मों और बुरे कर्म के आधार पर मनुष्य की सफलता और असफलता का अंदाजा लगाया जाता है ।मानव जीवन में आने के बाद मनुष्य के अच्छे कर्मों की जहां प्रशंसा होती है।
लेते है दूसरे भी प्रेरणा.....
मानव जीवन में आकर मनुष्य अपने कर्मों और अपनी ड्यूटी , सेवा और कार्य को यदि पूरी लगन , निष्ठा और पूरी ईमानदारी साथ निभाए तो ऐसे लोगों का सम्मान करके समाज ,संस्था और देशवासियों को भी गर्व का अनुभव होता है ।ओर उत्कृष्ट कार्य करने वालो की हौसला अफजाई होती हैओर वे दुगुनी ऊर्जा से कार्य करते है और जिनसे दूसरे लोग भी प्रेरणा लेते है।
परम्परा का निर्वाह.....
ऐसे ही अवसर अक्सर प्रतिवर्ष 26 जनवरी पर आते हैं जब अच्छे कार्य करने वाले तथा अपनी ड्यूटी को ईमानदारी और निष्ठा से निभाने वाले लोगों का सम्मान किये जाने की परंपरा रही है !
भाटी जी पटवारी को कलेक्टर ने किया स्मानित.....
राजस्व विभाग में वरिष्ठ पटवारी के रूप में कार्यरत रायपुर का निवासी लक्ष्मी नारायण भाटी जो कि वर्तमान में पेटलावद के पुराने लेखा शाखा के प्रभारी होकर वर्क लोड पटवारी के रूप में कार्यरत हैं और जिनके द्वारा आजीवन राजस्व विभाग में अपने दक्षता और अनुभवों के आधार पर कई उत्कृष्ट कार्य किए हैं वहीं पेटलावद की रेखा शाखा को अपडेट करने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है जैसे अनुभवी और दक्षता पूर्ण पटवारी को कलेक्टर सोमेश मिश्रा के द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट पटवारी अमरकोट पटवारी के रूप में कार्य करने के रूप में सम्मान और प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया
स्तोगिया हुए एसडीएम के हाथों समानित.....
एक तरफ जहां राजस्व विभाग में के वरिष्ठ पटवारी को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया है वहीं नव युवा कर्मचारियों को भी राजस्व विभाग प्रोत्साहित कर रहा है इसी क्रम में पेटलावद के नव युवा कर्मचारी राहुल सतोगिया जो कि पेटलावद में एसडीएम कार्यालय में लिपिक के रूप में पदसथ है को भी पेटलावद के एसडीएम शिशिर गेमावत के द्वारा राजस्व प्रकरणों मे दक्षता को और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विभाग के कम्प्यूटर ओर ऑन लाइन कार्यों में विशेष दक्षतापूर्ण कार्यों के लिये विभाग में अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिए 26 जनवरी को स्थानीय नगर पंचायत परिषद के आयोजन स्थल पर एसडीएम शिशिर गेमावत एवं तहसीलदार जगदीश वर्मा के द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर सम्मान और प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए सम्मानित किया गया ।श्री लक्ष्मीनारायण भाटी ओर श्री राहुल सतोगिया के सम्मानित होने पर इष्ट मित्रों परिजनों तथा स्टाफ के द्वारा बधाई ओर शुभकामनाएं दी वही इन दोनों के सम्मानित होने राजस्व का मान भी क्षेत्र में और बड़ा है। और पूरे विभाग में हर्ष की लहर है।
