मासूम बालिका के साथ ब्लात्कार कर हत्या करने वाले आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर सीरवी समाज ने सौंपा ज्ञापन.....



 समाचार20 न्यूज

पेटलावद। 25 जनवरी को राजस्थान के सुमेरपुर जिले के पिचावा गांव की सीरवी समाज की दस वर्षीय मासूम बालिका का आरोपी द्वारा अपहरण किया गया और उसका बलात्कार कर हत्या कर शव को कुए मे फेंक दिया गया था। इस घटना से सम्पूर्ण देश में बसे सीरवी समाज के सदस्यों में अत्यधिक रोश व्याप्त हो गया है। उक्त मामले को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष ओम प्रकाश चोयल और अखिल भारतीय क्षत्रिय सिर्वी महासभा युवा संगठन मध्यप्रदेश के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष गौतम गेहलोत के नेतृत्व में समाज़ के सैकड़ो युवा और समाजजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपी द्वारा किया गया कृत्य जघन्य, क्रूर से क्रूर कृत्य की श्रेणी का अपराध होने से आरोपी को फांसी की सजा की मांग करते हुए शुक्रवार को रैली निकाल कर राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद को ज्ञापन सोपा। 

अखिल भारतीय सीरवी महासभा के आव्हान पर सम्पूर्ण देश मे बसे सीरवी समाज के सदस्यों की मांग है कि, आरोपी के द्वारा किया गया कृत्य कुरता की श्रेणी का होकर, जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए आरोपी का मामला फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाया जावे एवं आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा सुनाई जाये। इस दौरान सैकड़ो युवा रैली के माध्यम से नारेबाजी करते हुवे तहसील कार्यालय पहुँचे थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.