समाचार 20 न्यूज
पेटलावद। ग्राम मनासिया में गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे खेत पर सिंचाई हेतु पानी की मोटर चालू करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी अनुसार मनासिया निवासी मांगू नगजी मेड़ा उम्र 55 वर्ष गुरुवार रात्रि में लगभग 10 बजे अपने खेत पर सिंचाई हेतु पानी की मोटर चालू करने गया था, जिसकी मोत हो गई है। परिजनों के द्वारा पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी गई जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुचकर पंचनामा बनाया ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए पेटलावद भेजा गया है और आगे की जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक किसान की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था।
