चोरों ने मचाया खेत में आतंक.....

 


समाचार 20 न्यूज

पेटलावद मे अज्ञात बदमाशों ने एक खेत पर मचाया उत्पात, टमाटर को पहुचाया भारी नुकसान, हजारों रुपये का टमाटर फेका कुए में। आज दिनांक 6 फरवरी रविवार को जानकारी देते हुए किसान कांतिलाल चोयल ने बताया कि पेटलावद न्यायालय के पीछे स्थित मेरे खेत पर अज्ञात बदमाशों ने टमाटर को भारी नुकसान पहुंचाया और टमाटर को कुएं में फेंक दिया और लगभग 100 केरट टमाटर चोरी कर लिया,  बदमाशों के द्वारा खेत पर उत्पात मचाते हुए पाइप लाइन तथा अन्य चीजों के साथ भी तोड़फोड़ की गई और टमाटर को कुएं में फेंक दिया। किसान कांतिलाल चोयल के अनुसार खेत पर करीब डेढ़ सौ कैरेट टमाटर रखा हुआ था जंहा  बदमाशों ने कई कैरेट टमाटर को कुएं में फेंक दिया और करीब 100 कैरेट टमाटर लेकर वहां से फरार हो गए, किसान के द्वारा पेटलावद पुलिस थाना पर आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी गई है। पूरी घटना शनिवार और रविवार रात्रि के मध्य की बताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.