यात्री प्रतीक्षालय में ठंड से ठिठुरते हुए एक भिक्षुक की हुई मौत.... सरकार और परिषद के दावों की पोल खोलती सिहरन भरी सच्चाई......




पेटलावद से मनोज पुरोहित की रिपोर्ट


पेटलावद -शनिवार व शुक्रवार की दरम्यान रात्रि शहर के नया बस स्टैंड पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय में एक भिक्षुक की ठंड से ठिठुरते हुए मौत हो गई, जिसका पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह पुलिस के द्वारा सिविल हॉस्पिटल में करवाया गया एवं मर्ग कायम किया गया। 


ये है मामला.....

प्राप्त जानकारी अनुसार अंशीलाल पिता मोदीलाल पारदी निवासी पपैया उज्जैन पेटलावद शहर में भिक्षुक के रूप में भिक्षा लेने नगर घूमता था और रात्रि में नया बस स्टैंड पर स्थित यात्री प्रतिक्षालय में रात गुजार तथा वर्तमान में ठंड अपना असर दिखा रही है और ऐसे में यात्री प्रतीक्षालय उक्त भिक्षुक की ठंड से ठिठुरते हुए मौत हो गई। भिक्षुक की मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस के द्वारा भिक्षुक के शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए मर्ग कायम किया और भिक्षुक के परिवार को सूचना दी गई, जिस पर परिजन पेटलाद पहुंचे थे। पुलिस एएसआई वीरेंद्र चौहान के अनुसार प्राथमिक दृष्टियां भिक्षुक की मौत ठंड से हुई है, शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

रेन बसेरा की व्यवस्था नही.....

पूरे मामले में नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं क्योंकि नगर परिषद के द्वारा ठंड से बचाव हेतु नगर में कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके चलते असहाय भिक्षुक की ठंड से मौत हो गई है। ऐसे  नगर में कई लोग हैं जो रात्रि में किसी तरह अपनी रात गुजारते हैं उनके लिए नगर परिषद की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बिहारियों को लेखक ने किस प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा बाहर से आए हुए लोगों और गरीबों के लिए ठंड में रेन बसेरा की व्यवस्था किए जाने के निर्देश नगर परिषदों को दिए गए हैं लेकिन स्थानीय स्तर पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है वही नगर परिषद के द्वारा हजारों रुपए का बिल लगाकर ठंड में ठिठुरते हुए लोगों को लकड़ी बाटने की बात कही जाती है लेकिन मात्र कागजों पर यह योजनाएं दिखाई देती है।

नगर परिषद सीएमओ मनोज शर्मा के अनुसार नगर परिषद की ओर से पुलिस को सूचना दे दी गई थी, भिक्षुक की मौत कैसे हुई इसका कारण स्पष्ट नहीं है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.