समाचार 20 न्यूज
पेटलावद |भारत रत्न स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के दुखद निधन पर पूरा देश शोक मगन है। खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राष्ट्रपति, सहित बड़ी से बड़ी राजनीतिक, सामाजिक ,हस्तियों , धार्मिक,ओर फ़िल्मी हस्तियो लता मंगेश्कर के निधन पर दुख व्यक्त किया है ।विभिन्न सामाजिक ,राजनीतिक,निजी सरकारी संगठनों सहित देश विदेशो में तक लगातार लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी है।
*श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित*
इसी क्रम में पेटलावद के अभिभाषक संघ , पेटलावद के न्यायाधीशगणों एवं न्यायालय कर्मचारी गणों के द्वारा भी मंगलवार को पेटलावद न्यायालय परिसर में स्वर्गीय लता मंगेशकर के निधन पर शोक सभा रखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
*किये श्रद्धा सुमन अर्पित*
पेटलावद के अपर जिला जज जैसी राठौड़ ,सिविल जज वर्ग 1 संजीव कटारे ,सिविल जज वर्ग 2 राजेंद्र बर्मन सहित अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विनोद पुरोहित एवं सचिव बलदेव सिंह राठौड़ ,वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र चतुर्वेदी, बी.एल. परमार ओर अमृतलाल वोरा के द्वारा लता मंगेशकर के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर एवं दीप तथा धूपबत्ती प्रज्वलित करते हुए का शोक सभा रखी गई ।
*दी सभी ने श्रधांजलि*
वहीं पेटलावद के सभी अभिभाषको, कर्मचारी गणों, सहायक लोक अभियोजन अधिकारियों, के द्वारा लता मंगेशकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की ओर श्रद्धा सुमन ओर पुष्पांजलि अर्पित किये।
*रखा मोन*
शोक सभा मे अभिभाषक संघ, न्यायाधीशगण, व कर्मचारी गणों ने दो मिनिट का मौन रखकर दिवंगत की आत्म शांति के लिये ईस्वर से प्रार्थना की।

