समाचार 20 न्यूज
पेटलावद -- क्षेत्र वासियों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से शासन के द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से बरवेट रोड पर सिविल हॉस्पिटल स्थापित किया है, जहां क्षेत्र के लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके, लेकिन पेटलावद-रतलाम मार्ग से हॉस्पिटल जाने वाले मार्ग पर दिशा संकेत के अभाव के चलते कई बार ग्रामीण या तो आगे निकल जाते हैं या फिर मार्ग से भटक जाते हैं। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हॉस्पिटल के मार्ग पर स्टेट लाइट भी नही -
सिविल हॉस्पिटल जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्टेट लाइट भी नहीं है जिससे यंहा से रात्रि में गुजरने वाले लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रात्रि में सरसई क्षेत्र से कई लोग हॉस्पिटल में आना-जाना करते हैं ऐसे में यहां स्टेट लाइट की व्यवस्था भी नहीं है जिसके चलते अंधेरे के कारण लोगों को परेशानी उठाना पड़ रही है।
आमजन की मांग हो सुधार --
सिविल हॉस्पिटल जाने वाले मार्ग पर स्टेट लाइट तथा मुख्य मार्ग से दिशा संकेत बोर्ड लगाने हेतु आमजन ने मांग की है ताकि लोगों को यहां परेशानियों का सामना ना करना पड़े और व्यवस्थाओं में भी सुधार हो जिसको लेकर आमजन के द्वारा मांग की गई है।


