बकरी चोरी कर कार में भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा.....

 



थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट


थांदला - शासकीय महाविद्यालय थांदला के करीब से एक कार मारुति वेन ( क्रमांक Mp1D3536 रंग काला) में दो बदमाश रोड किनारे चर रही बकरियों को अपनी कार में बैठाकर भाग रहे थे। बकरी चोरी करते हुए चोरों को बकरी चरा रहे बच्चों ने देख लिया और शोर मचा कर रोकने की कोशिश की लेकिन चोर बहुत तेजी से कार को लेकर फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने कार का पीछा किया। अब इसे बकरी मालिक का नसीब कहेंगे या चोरों की बदकिस्मती की पेटलावद रोड पर जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने जाकर के चोरों की कार बंद हो गई। जिससे पीछा कर रहे ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। गाड़ी बंद हो जाने के बाद जैसे ही ग्रामीण कार के पास पहुंचे तो  चोरो ने उन्हें चाकू बता कर डराने की कोशिश की। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चोरों की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना की जानकारी पुलिस थाना प्रभारी कौशल्या चौहान को लगी तो उन्होंने तत्काल थांदला पुलिस की एक टीम को मौके पर पहुंचाया। चोरो को थांदला थाने पर लाया गया। थाने पर चोरो के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.