सड़क डामरीकरण में घटिया निर्माण ग्रामीणों में आक्रोश.... कलेक्टर से की ग्रामीणों ने जांच की मांग.... विश्व मंगल धाम तारखेड़ी जाने का प्रमुख मार्ग पर हुआ घटिया निर्माण कार्य.....

 



झकनावदा से राजेश काॅसवा की रिपोर्ट

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा बनाए गई सड़क के हाल बेहाल हैं। वहीं मरम्मत के नाम पर संबंधित ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती गई है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में  बोलासा से तारखेडी,उमरकोट,जूनापानी फाटा पहुंच मार्ग का मरम्मत कार्य किया गया है। जिसमें डामरीकरण का कार्य बेहद घटिया स्तर का होकर ,जिसके चलते सड़क अभी से उखडऩा प्रारम्भ हो गई है। पुरे मार्ग की लम्बाई लगभग 24 किलोमीटर है जो कि रखरखाव के अभाव में खस्ताहाल हो गई थी। जिसके बाद नये सिरे से डामरीकरण कार्य किया गया ग्राम बोलासा निवासी प्रदीप पाटीदार ,ईश्वर बैरागी  सुनील पाटीदार ने बताया कि  यह मार्ग विश्व मंगल हनुमान धाम मंदिर तारखेडी से जुड़ा हुआ है यहां प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या अधिक रहती है तथा मंगलवार को हाट बाजार के दिन श्रद्धालुओं  का आवागमन बढ़ जाता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है विश्व मंगल हनुमान मंदिर इस क्षेत्र का प्रसिद्ध मंदिर है लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इस ओर कतई ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से ठेकेदार ने अपनी मनमर्जी के अनुसार कार्य किया गया है डामरीकरण के बाद रोड कि साईड पट्टी पर रोलर भी नहीं चलाया गया तथा मोरम से साईड पटिया नहीं भरी गई जिससे कि आये दिन ग्रामीण जनता को हादसे का भय रहता है, जहां पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार ने सड़क रिपेयरिंग में जमकर गोलमाल किया है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा ग्रामीणो एंव जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर से सड़क में हुई गड़बड़ी की जांच की मांग करते हुए बताया कि सड़क निर्माण में ठेकेदार को भुगतान पर रोक लगाना चाहिए। जब तक सड़क मार्ग अपूर्ण है एस्टीमेट तथा टेंडर के मुताबिक कार्य नहीं किया जाता है तब  तक भुगतान रोक दिया जाना चाहिए,वहीं स्पीड ब्रेकर में भी बड़ी-बड़ी गिटी डाली जा रही है। मार्ग के दोनों तरफ बराबर फिलिंग भी नही कराई  गई।

    क्या कहते हैं ग्रामीण....

तारखेडी निवासी दीपक लोधा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा  सड़क बोलासा से तारखेडी शिव मंदिर पहुंच मार्ग में डामरीकरण कार्य बेहद घटिया किया गया जबकि इस मार्ग पर नियमानुसार 3 सेंटीमीटर डामर का स्तर लगाए जाना था जो नहीं लगाया गया गंभीर जांच का विषय है शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई जा रही सड़कों का लाभ नहीं मिल रहा है ऐसे अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई होना चाहिए।


   क्या कहते हैं ठेकेदार....

हमारी कंपनी ने काम तो किया है कहीं कहीं गड़बड़ हो सकती है डामर कितना मिलाया हमें पता नहीं है साइड पट्टी मे मोरम नहीं डाला हम ठेकेदार को बता देंगे। *प्रेम नायक-मैनेजर कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी मैनेजर*

   क्या कहते हैं अधिकारी....

सड़क मरम्मत का कार्य किया है साइड पट्टी मोरम से नहीं भरी है तो ठेकेदार से कार्य पूरा करवाएंगे।

 *रोशन सिंह परमार उप यंत्री लोक निर्माण विभाग पेटलावद*


   क्या कहा सांसद प्रतिनिधि ने*

सड़क डामरीकरण में निम्न स्तर और घटिया निर्माण कार्य किया गया है तो इसकी जांच करवाएंगे।

*राजेश काॅसवा सांसद प्रतिनिधि*


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.