अपने घर की दशा सुधारने एव सुख समृद्धि पाने के लिए लिए दशा माता की पूजा करने में जुटी महिलाएं शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना की गई गाव में राम मंदिर प्रांगण ,छोटे शीतलामाता माता मंदिर पर पूजा की गई और झाबुआ चौराहा बनी रोड़ पर पंडित योगेश शर्मा ने पूजा संपन्न करवाई पीपल के वृक्ष पर महिलाएं सूत का धागा लपेट कर व पीले व लाल वस्त्र चढ़ाती है ओर पीपल के पेड़ के परिक्रमा लगाती है कंकू हल्दी व अन्य पूजन सामग्री चढ़ाकर अपना घर परिवार मैं सुख समृद्धि की कामना करती है सुबह से पूजा का दौर शुरू हो गया नव दंपति यह व्रत धारण करती है पंडित द्वारा दशा माता की कथा सुनाई गई महिलाएं उपवास रखकर अपने गले में सुत का धागा ग्रहण कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है पूजा करने के बाद खुले मैदान में मिट्टी से छोटासा खेत बनाकर गेहू ,मक्का बोती है और आने वाली फसल अच्छी हो ऐसी प्रार्थना करती है साथ ही अपने घर के मुख्य दरवाजे पर हल्दी कुमकुम से अपने हाथों से छापे लगाती है जो शुभ माने जाते है ।

