पेटलावद से पीयूष राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद:- ग्राम पंचायत बोलासा मे जल जीवन मिशन के अंतर्गत शासन द्वारा नल जल योजना के माध्यम से ग्रामीणों को जल प्रदाय हो इसलिए संपूर्ण पंचायत में लाखों रुपए की योजना लागू की गई जिसका क्रियान्वयन विभागीय अधिकारी एवं ठेकेदार के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित किया है लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते बोलासा के ग्रामीणों को पर्याप्त जल प्रदाय नहीं मिलने के कारण आक्रोश व्याप्त है बोलासा जहां किसानों की बस्ती है वहीं आदिवासी किसान भी निवास करते हैं इस गांव में शत प्रतिशत किसान कृषि पर आधारित है लंबे समय से पेयजल की समस्या से जूझ रहे थे शासन द्वारा लाखों रुपए खर्च कर योजना को मूर्त रूप दिया गया लेकिन ठेकेदार की मनमानी के चलते ग्रामीण ठगा सा महसूस कर रहे हैं पाइप लाइन के जरिए ग्रामीणों को पानी मिलना था लेकिन ठेकेदार ने पूरी पाइपलाइन बिछा दी तथा जल स्टैंड घटिया बना दिए गए निर्माण के चलते पाइप लाइन फूट चुकी है पानी के स्टैंड टूट चुके हैं तथा ग्रामीणों को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है बोलासा के 5- 6- 7 वार्ड में नल नहीं लगाए जाने पर पानी व्यर्थ बह रहा है कार्य अधूरा है
क्या कहते हैं ग्रामीणजन.....
राजेश पाटीदार ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही की शिकायत मध्यप्रदेश शासन की समाधान ऑनलाइन 181 पर तीन बार शिकायत दर्ज की गई आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई पाइपलाइन कई जगह टुट चुकी है कई वार्ड में जल प्रदाय व्यवस्थित नहीं हो रहा है तथा पुरानी पाइप लाइन भी तोड़ दी गई है ग्रामीण परेशान हैं।
ग्राम के मुन्ना सिंगार का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा हम आदिवासी किसानों को भुगतना पड़ रहा है नई पाइप लाइन नहीं डालते हुए पुरानी पाइप लाइन से ही हमें काम चलाना पड़ रहा है वार्ड क्रमांक 7 एवं 5 में कम पानी मिलने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार....
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस योजना की लागत हमें पता नहीं है वार्ड के रहवासी राजेश पाटीदार,मुन्नाभुर्जी सिंगार,प्रभु परमार, गोविंद पाटीदार ने बताया कि इस योजना में ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण कर निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया गया है।
और पंचायत के अधीन नहीं की गई है अभी से लाइन टूटना शुरू हो गई है आगे भीषण गर्मी का समय कैसे तय किया जाएगा इसका तो भगवान ही मालिक है ग्रामीणों ने कलेक्टर से जांच की मांग की है तथा ठेकेदार के भुगतान पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत ग्रामीणों को जल प्रदाय योजनाएं लागू की जा रही है यह सब भ्रष्टाचार में डूब जाएगी और शासन के लाखों रुपए बर्बाद हो जाएंगे शासन द्वारा संचालित इन योजनाओं की ओर देखने वाला कोई नहीं है गरीब आदिवासी बस्तियों में जल प्रदाय योजनाओं में भ्रष्टाचार किया जा रहा है प्रशासनिक नुमाइंदों ने आज तक ध्यान नहीं दिया गया है और शासन के लाखों रुपए जल प्रदाय योजना में बह जाएंगे।
क्या कहा ठेकेदार ने
बोलासा जल प्रदाय योजना का काम चल रहा है टूटे हुए स्टैंड सुधारे जाएंगे पाइप लाइन टूट चुकी है उसे भी सुधारा जाएगा कार्य की समयावधि पूरी हो चुकी है योजना की लागत कितनी है हमें पता नहीं है।
जानकी लाल पाटीदार ठेकेदार रतलाम....
क्या कहते हैं अधिकारी
बोलासा कि पाइप लाइन टूट चुकी है उसे पुनः सुधारा जाएगा नल के स्टैंड बनाए गए जो टूट चुके हैं उन्हें पुनः बनाए जाएंगे जो पाइपलाइन पुरानी है जहां हमें पंचायत ने बताया था वहीं हमने कार्य किया है
टी.सी.बामनिया उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पेटलावद
जल प्रदाय योजना को ग्राम पंचायत के अधीन नहीं किया गया है योजना अभी अधूरी है कार्य पूर्ण नहीं हुआ है
सचिव राघुलाल गुंडिया ग्राम पंचायत बोलासा.
क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि.....
जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल योजना बोलासा मे यदि ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण किया गया होगा तो मेरे द्वारा माननीय सांसद महोदय को अवगत करवाकर इसकी जांच करवाई जाएगी एवं ठेकेदार के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा एंव योजना में पारदर्शिता के तहत कार्य किए जाएंगे किसी भी कर्मचारी द्वारा लापरवाही बरती गई तो कार्यवाही की जाएगी।
राजेश कांसवा सांसद प्रतिनिधि
