थांदला समाचार( thandla news) कलेक्टर सोमेश मिश्रा एंव पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने थांदला थाने पर पौधारोपण किया....

 

 

थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट

थांदला झाबुआ कलेक्टर के आदेश अनुसार मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने हेतु पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने के लिए जनभागीदारी के माध्यम से एक महाअभियान के रूप में शासकीय विभागो,नागरिकों,समुदायों तथा स्वैच्छिक संगठन के सहयोग से 1 मार्च से 5 मार्च तक वृहद स्तर पर पौधारोपण महाअभियान चलाए जाने का निर्देश दिया।

पौधारोपण कार्यक्रम के तहत स्थानीय मुक्तिधाम पर नगर परिषद द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया।कार्यक्रम में जिलाधीश सोमेश मिश्रा पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता अनुविभागीय अधिकारी अनिल भाना एसडीओपी एम.एस गवली नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय सीएम ओ भारत सिंह टाक नायब तहसीलदार जनसंपर्क अधिकारी थांदला भाजपा मंडल महामंत्री सुनील पंदा एवं नगर के मीडिया कर्मी द्वारा भी पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम में संयुक्त रुप से कलेक्टर एवं एसपी ने कहा कि हर व्यक्ति 5/5 पौधे आवश्यक रूप से लगाएं एवं आज यह कसम खाएं कि आने वाले 5 वर्षों तक इसे जीवित रखकर परिवार की तरह देखभाल करेंगे।कार्यक़म में नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है,ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए।

पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है।पौधारोपण कार्यक्रम के तहत स्थानीय पुलिस थाना कैंपस में भी कलेक्टर सोमेश मिश्रा पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा भी पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एम.एस गवली थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने कहा कि वर्तमान में देश में प्रदूषण बहुत ज्यादा है और इससे मानव जीवन को खतरा है।

प्रदूषण से बचने के लिए एकमात्र उपाय पौधारोपण है।आओ हम आज सभी मिलकर पौधारोपण करें नगर वासियों से अपील है कि प्रत्येक व्यक्ति 5/5 पौधे लगाए। कार्यक़म में हेड कांस्टेबल अमित बघेल,महेश नायक,समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित थे।थाना परिषद में मीडिया कर्मी द्वारा पौधारोपण किया गया। यह रहे उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार एवं तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष सुधीर शर्मा,सिद्धार्थ काकरिया,निरंजन भारद्वाज,मनीष वाघेला,पिंकी पाठक,गोपाल प्रजापत,कुलदीप वर्मा, अविनाश गिरी,मनोज उपाध्याय,समकित तलेरा,पवन नाहर, जमील खान,शहादत खान, तहसील पत्रकार संघ स सचिव निलेश यादव गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.