थांदला समाचार (thandla news)पत्रकार भाइयों का स्नेह मुझे ताउम्र याद रहेगा - कौशल्या चौहान.... पत्रकारों ने थांदला थाना प्रभारी कौशल्या चौहान का जन्मोत्सव मनाया..... I

 



थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट


थांदला। पत्रकार पुलिस एक दूसरे के पूरक कहे जाए तो यह कोई अतिशयोक्ति नही है। समय समय पर पत्रकार क्राइम सम्बन्धी जनता की समस्याओं को उजागर कर पुलिस को कटघरें में करता आया है ऐसे में जब कोई थाना प्रभारी जनता में अलग पहचान बनाये व अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहे तो वह सबका चहेता बन जाता है। थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ श्रीमती कौशल्या चौहान ने ऐसी ही छवि के रूप में अपनी पहचान बनाई है। यही कारण है कि आज थांदला पुलिस थाना एक आदर्श थाना बन गया है। 

श्रीमती कौशल्या चौहान की मेहनत और लगन से प्रभावित होकर थांदला नगर के पत्रकार भारतीय प्रेस आयोग के मध्यप्रदेश अध्यक्ष समकित तलेरा, पवन नाहर, मनोज उपाध्याय, माणकलाल जैन, कादर शेख, राजेश डामर, अविनाश गिरी, विवेक व्यास, शहादत खान, शाहिद जैनब, इमरान खान, श्रीमती नीलिमा डाबी, नोशाद रंगरेज, अशोक गुर्जर अदि

 पत्रकारों ने उनके जन्मदिवस को यादगार बनाते हुए केक व उपहार के साथ उनके हमसफ़र  करणसिंह बामनिया (प्रोफेसर) को थांदला बुलाकर सरप्राइज देते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसडीओपी एम एस गवली, प्रधान आरक्षक अमित बघेल, महेंद्र नायक, मदन मोहन तिवारी, राजेन्द्रसिंह राजपूत सहित स्टॉफ विशेष रूप से उपस्थित रहा, वही अटल सामाजिक संस्था के संचालक राजू धानक ने अंचल में दी जाने वाली सेवाओं के लिए एसडीओपी व थाना प्रभारी को शाल माला पहनाकर उनका सम्मान किया। अपने जन्मदिवस को यादगार बनाने पर भावुक हुई थाना प्रभारी श्रीमती कौशल्या ने सभी पत्रकार भाइयों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वे इस जन्मदिन को कभी नही भूल पाएंगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.