पेटलावद से हरिश राठौड़ / मनोज पुरोहित की रिपोर्ट
पेटलावद | भाजपा समर्थित स्थानिय वनगर परिषद अपने 5 वर्ष के कार्यकाल के अंतिम 4 महीनों की अंतिम समय सीमा की ओर धीरे धीरे आगे बढ़ रही है। पिछले 5 वर्षों में स्थानीय नगर परिषद और विशेष रूप से परिषद के अध्यक्ष मनोहर भटेवरा उर्फ मोटा भाई के द्वारा जिस प्रकार के जनहित की बजाय स्वहित के कार्य नगर परिषद की अध्यक्षता के रूप में किए गए हैं उनको लेकर लगातार अब जनता मीडिया और पार्षद गणों के विरोध के स्वर प्रखर और होते जा रहे हैं ओर इतने समय से किये गए कार्यो को लेकर न सिर्फ नगरवासी बल्कि अब खुद इनकी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नाराज हैं ओर खुलकर पार्टि की छवि को सुधारने के लिए के लिए उनके खिलाफ कार्यवाही की बात कर रहे है बल्कि इमानदार पार्षद भी खुलकर मुखर हो गए है कई मामलों में जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने भी परिषद के कामकाज की जांच करने के लिए दल गठित कर दिया है।
छतों की लीज पर आई पार्षद की आपत्ति....
सोमवार 18 अप्रैल को नगर परिषद के कामकाज और एजेंडे में लिखे अनुसार नगर की विभिन्न छतों की नीलामी की प्रक्रिया पर रोक लगाने के लिए जहां पार्षद कमलेश लाला चौधरी के द्वारा नगर परिषद की बैठक में सार्वजनिक रूप से लिखित में अपने लेटर पैड पर आपत्ति दर्ज करवाई है जो कि उनके द्वरा नगर परिषद की रिसिवड ओर प्रमाण के मीडिया को उपलब्ध करवाई है जो उनकी आपत्ति कोई विरोध का अधिकृत नोडाउट प्रमाण है।
मण्डल अध्य्क्ष व गणमान्य नागरिकों ने ली आपति....
वही पेटलावद के मंडल अध्यक्ष सोनू मांडोत ,कोषाध्यक्ष संजय मालवीय जेन, सहित नगर के गणमान्य नागरिक संजय मोनन्त , आशीष मेहता, महेंद्र कोठारी , दिलीप भण्डारी, सुभाष भण्डारी, आदि के द्वारा वार्ड 05 के रहवासियों के हस्ताक्षर युक्त एक आवेदन ओर आपत्ति समक्ष में एसडीएम शिशिर गेमावत को सोपा।
जिले में भी की चर्चा.....
वही मण्डल अध्य्क्ष सोनु मांडोत के अनुसार इन सब बातों को लेकर जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा और जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक को भी पूरी स्थिति अवगत कराई गयी।
बडी कार्यवाही....
इस पूरे मामले में एसडीएम शिशिर गेमावत के द्वारा कलेक्टर सोमेश मिश्रा से चर्चा के बाद एवम लिखित में आपत्ति ओर ज्ञापन आने के बाद बड़ा आदेश किया है।
जांच दल किया गठित....
एसडीएम शिशिर गेमावत ने दिनांक 18/04/22 को जावक क्रमाक 1360 /रीडर-3/2022 से नायब तहँसीलदार उप तहसिल सारंगी, राजस्व निरीक्षक व्रत-01 पेटलावद एवम कस्बा पेटलावद पहन 07 का सयुंक्त दल गठित करते हुए स्थलीय निरीक्षन के बाद अभिलेखीय जांच रिपोर्ट व वस्तुस्थिति की रिपार्ट देने के लिये पत्र जारी किया है, वही वार्ड 05 की छत की लीज प्रक्रिया पर भी यथास्थिति के लिये पृथक से पत्र जारी किया है ओर इसी आदेश के परिपालन में नायब तहसीलदार सुश्री परवीन अंसारी मंगलवार को नगर परिषद के अलावा नगर की विवादित लीज देने वाली छतों का मौका मुआयना भी किया है
प्रशासन से नागरिकों को है उम्मीद
वैसे भी जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा जिनकि जिले में 12/ 13 अप्रैल 2021 को पद स्थापना हुई थी वहीं एसडीएम आईएएस शिशिर गेमावत के भी पदस्थापना को भी लगभग 20 माह से अधिक समय होगया है और दोनों आईएएस अधिकारियों ने जिले एवं विशेष तौर पर पेटलावद छेत्र में कोरोना में काल मे साराह्निय कार्य करने के अलावा कई प्रकार के सराहनीय कार्य एसडीएम के खाते में जाते हैं ऐसे आईएएस अधिकारियों से जिले एवं विशेष तौर पर पेटलावद क्षेत्र की जनता को काफी आस है कि पेटलावद नगर परिषद में जो जनता, एवं पार्षद तथा मीडिया के द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों को बेखौफ तरीके से शिकायत करते हुए दर्ज कराया जा रहा है ।
इन मामलों की निष्पक्ष जांच करते हुए इससे संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।
खबरों की है प्रमाणिक्ता....
इस तरह से हमारे द्वारा जो खबरें प्रकाशित करते हुए नगर परिषद में हो रहे गड़बड़झाला को प्रकाशित किया जा रहा है उसके संबंध में पुख्ता प्रमाण के साथ लगाई गई खबरों पर प्रशासन के द्वारा कार्यवाही की जा रही है। वहीं पार्षद कमलेश लाला चौधरी के द्वारा भी मय्य प्रमाण के आपत्ति प्रस्तुत की गई थी ।
बोखलाहट आई सामने
और इसी के चलते मोटा भाई के द्वारा पार्षद एवं मीडिया के ऊपर बौखलाहट निकाली जा रही है।और इस बौखलाहट के बाद नगर परिषद के अध्यक्ष के द्वारा स्वयं के हस्ताक्षर से प्रेस नोट जारी करते हुए खुद को पाक साफ बताने का जो प्रयास किया जा रहे है।
भ्रमित कर रहे जनता और पार्षदों को.....
उल्लेखनीय है कि जिस एजेंडे में छतोब के बारे में निर्णय लेना था उस एजेंनडे में ही अध्यक्ष के द्वारा अपने पुराने अनुभवों के आधार पर गोलमोल तरीके से यह लीखाया गया कि *नगर की विभिन्न छतों के लिए बैठक* अब इस विभिन्न छतों के वाक्य को कई पार्षद पूरे मामले को समझ नहीं पाए और शातिर अध्यक्ष के द्वारा नगर की जनता और पार्षदों को भ्रमित कर के छटन की लीज की प्रक्रिया करवाए जाने की प्रक्रिया की जा रही। और प्रेस नोट जारी करके खुद को पाक साफ और पार्षदों तथा मीडिया एवं जनप्रतिनिधियों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया।
जनता की आवाज उठाते रहेंगे
खैर उसके संबंध में आम जनता ही यह तय करें कि कौन सही है और कौन गलत है लेकिन इतना तो तय है कि अब पेटलावद की जनता नगर परिषद के उल्टे सीधे कारनामों से तंग होकर धीरे-धीरे विमुख हो रही ओर प्रखरता के साथ आवाज उठाकर विरोध कर रही है और जनता की आवाज को अखबारों के माध्यम से हम लगातार उठाते रहेंगे और पेटलावद के एवं पेटलाद की जनता के नगर हित में जितना बन सकेगा उतना सेवा और योगदान देते रहेंगे।
इनका है कहना.....
1..वार्ड वासियों की एवं गणमान्य नागरिकों की लिखित आपत्ति के बाद तीन सदसयी दल गठित किया गया है जो छत के मामले में पूरी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा
एसडीम शिशिर गेमावत
2...एसडीएम कार्यालय से छतो की लीज के संबंध में जांच करने का पत्र प्राप्त हुआ है जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है विस्तृत रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की जावेगी
परवीन अंसारी नायब तेहसिलदार सारंगी
3.. पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर हमारे द्वारा जिला अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदधिकारियों को अवगत करा दिया गया है सुधार नहीं होने पर नगर में भाजपा की छवि खराब होगी।
संजय मालवीय कोषाध्यक्ष मंडल पेटलावद
4...--मेरे द्वारा 18 अप्रैल को लिखित में आपत्ति लेटर पैड पर दी गई है जिसकी रिसीव मेरे पास है नगर एवं जनता के हित के लिए हमेशा अपने आवाज प्रखर करता रहूंगा ।
कमलेश लाला चौधरी पार्षद वार्ड क्रमांक 5 पेटलावद
5.. जनता के लिये बनी परिषद खुद के फायदे में लगी है प्रशासन से जनता को काफी आशा है एसडीएम साहब ने नगर की कई अव्यवस्थाओ को ठीक किया है, छत के मामले में भी प्रभावी कार्यवाही करेंगे ये विस्वाश है।



