पेटलावद से हरिश राठौड़ / मनोज पुरोहित की रिपोर्ट
पेटलावद | जैसा कि आज नगर परिषद पेटलावद के द्वारा नगर की दुकानों पर छतो की नीलामि सहित विभिन्न एजेडो को लेकर सोमवार को नगर परिषद की बैठक हाल में बैठक का आयोजन किया गया था ।
सीएमओ अशोक कुमार चौहान के द्वरा जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में पार्षद कीर्तिश चानोडिया, किरण संजय कहार, माया राजू स्तोगिया, अनीता राजू मेडा, कमलेश लाला चौधरी, जगदीश जाटव, राजुडिबाई कटारा, नदूडी हरचंद डामोर, सहित सीएमओ अशोक कुमार चौहान एवं अध्यक्ष की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया।
मोबाइल पर ली सहमति.....
इसके अतिरिक्त शेष पार्षदों से मोबाइल पर संपर्क करके उनसे बैठक के एजेंडों पर सहमति या असहमति के रूप में चर्चा करने की जानकारी सीएमओ अशोक कुमार चौहान के द्वारा दी गई है
।हालांकि किस पार्षद ने क्या कहा इसका विस्तृत ब्यौरा तो हम अभी नहीं जुटा पाए हैं लेकिन मात्र पार्षद अशोक कुमार शर्मा ने फोन पर असहमति देने की बात चर्चा में सामने आ रही हैं और शेष पार्षदों के द्वारा तकनीकी रूप से बाहर रहकर अपने आप को जनता के बीच सही साबित करने का दिखावा जरूर किया जा रहा है ।
कहावत को चरितार्थ करने का प्रयास किया माँन्ननियो ने.....
लेकिन मिली जानकारी के अनुसार बैठक में मात्र वार्ड क्रमांक 5 की छत की लीज प्रक्रिया पर आपत्ती आई है और शेष अन्य छतों की लीज प्रक्रिया शासन की गाइडलाइन एवं नियम अनुसार किए जाने की प्रत्यक्ष रुप से सहमति होने ओर प्रस्ताव को कोरम की सहमति से पास होने की बात सीएमओ अशोक कुमार चौहान के द्वारा चर्चा में बताई जा रही है। इस तरह से नगर के अधिकांश माँन्ननियो ने साँप भी मर जाये और लाठी भी नही टूटे की कहावत को नगरवासियों के बीच चरितार्थ करने की कोशिश की है ।
वार्ड 05 के पार्षद ने दिखाया हौसला.....
बैठक में सबसे पहले वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद कमलेश लाला चौधरी के द्वारा हौसला दिखाते हुए लिखित में एक आपत्ति पेश करते हुए वार्ड क्रमांक 5 गणेश मंदिर के सामने पुरानी नगर पंचायत कांप्लेक्स या टाउन हॉल की छतों की नीलामी या लीज देने की प्रक्रिया पर रोक लगाने के संबंध में आपत्ति लगाई है
पक्षियों का है रेन बसेरा.....
उनके द्वारा अपनी आपत्ति दर्ज करवाते हुए बताया कि उक्त छतों पर वर्षों से पक्षियों का रैन बसेरा है और पक्षी प्रेमियों के द्वारा इन छतों पर पक्षियों के लिए दाना पानी मुहैया कराया जाता है। इसलिए इन छतों की नीलामी या लीज प्रक्रिया पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने संबंधी आपत्ति पार्षद वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद लाला कमलेश चौधरी के द्वारा दर्ज करवाई गई है जो एक साहसिक कदम माना जा रहा है।
गणमान्य नागरिक आये आगे.....
इस मामले में नगर के गणमान्य नागरिकों के द्वारा भी एक साहसिक कदम उठाते हुए एक बड़ी आपत्ति और कार्रवाई करते हुए गणमान्य नागरिकों का एक बड़ा दल पेटलावद एसडीएम शिशिर गेमावत से मिलने के लिए पहुंचा ।
पूरे कार्यकाल की भी हो जांच.....
और उनके द्वारा लिखित आपत्ति दर्ज करवाते हुए मनोहर भटेवरा के कार्यकाल में किए गए सभी कार्यों की जांच किए जाने की मांग की गई है नगर के प्रतिनिधि मंडल के रूप में मंडल अध्यक्ष सोनू मंडोत, मंडल कोषाध्यक्ष संजय मालवीय, सुभाष भंडारी आशीष मेहता, संजय मोन्नत दिलीप भंडारी, आदि गणमान्य लोग सोमवार दोपहर में एसडीएम के पास पहुंचे और उनके द्वारा लिखित आपत्ति दर्ज करवाते हुए वार्ड क्रमांक 5 की छतों की लीज को रोकने की मांग करने के साथ ही साथ अब तक जितनी भी छतो की लीज की गई है, वहीं अध्यक्ष के सभी पूरे कार्यकाल में किए गए कामों की जांच किए जाने की मांग एसडीएम की।
रंग लाई मुहीम.....
गणमान्य नागरिकों और पार्षद लाला चौधरी के मेहनत आंशिक रूप से सफल होती भी नजर आई पेटलावद एसडीएम के द्वारा पूरे मामले ,लगाई आपत्ति ओर जांच के लिए दिए आवेदनों और मीडिया में चल रही खबरों को गंभीरता से लेते हुए वार्ड क्रमांक 5 की छत की लीज प्रक्रिया को यथावत रखते हुए उस पर स्थगन आदेश जारी करने की बात कही है ।
दल गठित होने के आसार......
वहीं अध्यक्ष के द्वारा विभिन्न छतों की लीज प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जांच करने व कार्यकाल में की गई विभिन्न शिकायतो की जाँच के लिए दल गठित करने के भी आदेश जारी करने की बात कही गई है।
रुक गयी वार्ड 05 की छत.....
इस तरह से वार्ड 5 की छत की लीज प्रक्रिया वर्तमान में रुक गई है और शेष छतों की लीज के बारे में जांच दल गठित करते हुए आगामी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होने के संकेत प्रशासनिक अधिकारी की ओर से दिए जाने की बात सामने आई है।
बड़ सकती है अध्य्क्ष की मुसीबतें....
इस तरह से आज छत के मामलों में जहां सीएमओ अशोक कुमार चौहान पार्षदों से सहमति के आधार पर लीज की प्रक्रिया का प्रस्ताव पास होने की बात कर रहे हैं ।तो एसडीएम शिशिर गेमावत गणमान्य नागरिकों की आपत्ति के बाद पूरे मामले की जांच करने की बात कर रहे हैं ।अब आगे आने वाले दिनों में यह मामला क्या मोड़ लेता है या तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इतना तय है कि यह मामला तूल पकड़ेगा ओर जिससे अध्य्क्ष की मुसीबतें बडने के आसार लग रहे है।
इनका है कहना
1....
शाशन की गाइडलाइन अनुसार छतों की लीज प्रक्रिया की जा रही है कुछ पार्षद उपस्थित थे और कुछ कि मोबाइल पर सहमति ली गई है ।
सीएमओअशोक कुमार चौहान.....
2.....
वार्ड 05 की जनता की मंशानुरूप यहा की छत मूक पक्षियों के लिए सुरक्षित होनी चाहिए ।मैंने लिखित में आपत्ति दी है इस छत की लीज नहीं होनी चाहिए ।
वार्ड क्रमांक 5 पार्षद कमलेश लाला चौधरी.....
3...
*गणमान्य नागरिकों के साथ एसडीएम साहब को लिखित आपत्ति दर्ज करवाई है । जनता के हित मे काम करने के लिए भाजपा प्रतिबद्ग है।
सोनू मांडोत मंडल अध्य्क्ष पेटलावद
4....
*परिषद के कारनामों से नगर में भाजपा कि छवि धूमिल हो रही है, वरिस्ठ नेताओ के सारी जानकारी दे कर कार्यवाही की मांग करेंगे।
संजय मालवी जेन कोषाध्यक्ष भाजपा मण्डल पेटलावद
5…...
वार्ड 05 की छत पर यथास्थिति के लिए आदेश जारी किया है, अन्य शिकायतो की जांच के लिए दल गठित करके नायब तेहसिलदार से जांच करवाएंगे ।

