अभिभाषक संघ ने किया नवागत तीनो जजो का स्वागत रखा गरिमामयी आयोजन.... जज ओर अधिवक्ता करते है न्याय व्यवस्था के लिये काम.... .अपर जिला जज मनोहरलाल पाटीदार मेने पेटलावद अभिभाषक संघ की हर जगह सुनी है तारीफ...जज चिराग अरोडा महिलाओं को न्यांय दान के लिए काम करना मेरी प्राथमिकता .... जज रुचि पटेरिया अरोड़ा



पेटलावद से मनोज पुरोहित की रिपोर्ट

पेटलावद| बार और बेंच हमेशा पक्ष कार के हितों के लिए काम करते हैं और एक दूसरे के पूरक होते हैं  इसलिए दोनों को मिलकर सामंजस्य बिठाकर काम करना  जिससे कि न्याय की उम्मीद लेकर न्यायालय में आने वाले व्यक्ति को पूर्ण संतुष्टि पूर्वक   न्याय मिल सके ।  

हमेशा मिलकर करेंगे काम....

 उक्त उद्गगार पेटलावद अभिभाषक संघ में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवागत अपर जिला जज मनोहर लाल पाटीदार, सिविल जज वर्ग 2 चिराग अरोड़ा व सिविल जज वर्ग 2 रुचि पटेरिया अरोड़ा  के द्वारा  उपस्थित अभिभाषकगण को सम्बोधित  करते हुये कहि।

रखा  स्वागत समारोह....

हमेशा की तरह अपनी गौरवशाली की  परंपरा को आगे बढ़ाते हुए  पेटलावद अभिभाषक संघ के द्वरा न्यायालय में स्थानांतरित होकर  पधारे नवागत अपर  जिला जज मनोहरलाल पाटीदार, सीविल जज वर्ग 2 चिराग़ अरोड़ा, सिविल जज वर्ग 2 रुचि पटेरिया अरोड़ा का गरिमामयी तरीके से स्थानीय  न्यायालय  परिसर में सोमवार को स्वागत समारोह आयोजित किया। 

निभाई गोरवशाली परम्परा.....

उल्लेखनीय है  की  पेटलावद के तीनों पूर्व जजों का गत दिनों स्थानांतरण हो गया था और उनके स्थान पर नवागत तीनों जजो  ने पदभार ग्रहण किया है । पदभार ग्रहण करने के उपरांत पेटलावद अभिभाषक संघ के द्वारा प्रथम बार अभिभाषक संघ के कक्ष में बुलाकर तीनों जजों का सम्मान स्वागत समारोह आयोजित किया।

करवाया इस क्षेत्र की सभ्यता और संस्क्रति से  परिचय.....

स्वागत समारोह के शुभारंभ में  से अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विनोद पुरोहित के द्वारा नवागत अध्यक्ष मनोहर पाटीदार को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया और स्वागत भाषण देते हुए अंचल के गरीब पक्षकारों की समस्याओ ओर  यहां के वकीलों कामकाज के तौर-तरीकों तथा सभ्यता और संस्कृति से परिचय करवाया ओर समस्त अभिभाषको की ओर से तीनों जजों  का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया

सहयोग के लिये किया आश्वस्त.....

  वही वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र चतुर्वेदी ने अपने प्रभावी उद्बोधन में पेटलावद अभिभाषको के द्वारा हमेशा बार और बेंच के बीच तालमेल बिठाकर जजों के कामकाज में पूरा सहयोग देने और लोक अदालतों को सफल बनाने की पुरानी परम्परा के आधार  नवागत जजो को भी  न्यायालय के कार्यों में सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति......

 हुए पेटलावद अभिभाषक संघ की ओर से हर कार्य में तथा लोक अदालत में पूरे सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया गया

 कार्यक्रम पेटलावद अभिभाषक संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र मूणत, अरुण कुमार शर्मा, बीएल परमार ,अनिल कुमार देवड़ा, मनोज पुरोहित,राहिल रजा  मंसूरी, लक्ष्मीनारायण बैरागी, जितेंद्र जायसवाल ,अविनाश उपाध्याय ,कैलाश चौधरी, दुर्गेश पाटीदार, संजय राठौर ,कमलेश प्रजापत, ईश्वर परमार ,निलेश सिंह कुशवाहा ,रवि मीरा चौधरी, मनोहर सिंह डोडिया,  साहिल रजा मंसूरी,विजेंद्र जादौन,  दीपक बैरागी,  संजय भायल, देवीसिंह बामनिया आदि अधिवक्ता उपस्थित थे , कार्यक्रम का सफल संचालन अभिभाषक राजेन्द्र चतुर्वेदी ने ओर आभार  प्रदर्शन सचिव बलदेव सिंह राठौर ने किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.