पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद चमत्कारिक और हनुमानजी के 2 रूपों वाले मन्दिर विरले ही मिलते हैं इसी प्रकार का एक मन्दिर पेटलावद नगर के पंपावती नदी तट पर स्थित है जो खेड़ापति हनुमान मन्दिर नाम से प्रसिद्ध हैं जहां भगवान दास रूप व वीर रूप दोनों में विराजमान है
जहां पर भक्तों के द्वारा भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाता है जो की बहुत ही आकर्षण का केन्द्र रहता है
इस चमत्कारिक मन्दिर में सभी की मन्नतें भी पूर्ण होती हैं जो दास भाव लेकर आता है उस पर प्रभु दास रूप में और जो वीर रूप है वह संकटों को तारने का काम करता है
आकर्षक श्रंगार.....
मन्दिर पर हनुमान जी का विशेष श्रृंगार और चोला चढ़ाने का कार्य विशेष आकर्षण का केन्द्र रहता है
इस बार भी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां करते हुए भक्तों ने यहां पर भगवान का आकर्षक चोला व श्रृंगार किया है
श्रंगार करने में पिछले कई दिनों से लगे हुए संजय चतुर्वेदी, गोकुल लोहार, राकेश लोहार ने गत रात्रि 2 बजे तक जाग कर भगवान का श्रंगार पूर्ण किया
श्रद्धा का केंद्र.....
पंडित प्रदीप दवे ने बताया कि भक्तों की विशेष श्रद्धा का केन्द्र खेड़ापति हनुमान मंदिर पर भक्तों के द्वारा ही आयोजन किए जाते हैं और श्रद्धापूर्वक समारोह मनाये जाते हैं
होगें विशेष आयोजन....
हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार के दिन मंदिर पर विशेष आयोजन होंगे जिसमें सुबह 4 बजे से सुन्दरकाण्ड हवन और महाआरती तथा महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है ।

