पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद। देश की राजधानी दिल्ली की विधानसभा से अपने राजनीतिक कैरियर की नींव रखने वाली आम आदमी पार्टि(आप) ने कुछ माह पूर्व पंजाब में अपनी सरकार बनाई ।और धीरे धीरे आप पार्टी अन्य प्रदेशों में भी विस्तार कर रही है ।
*ग्रामीण क्षेत्रो में बना रही पैठ*
मध्यप्रदेश में भी आप पार्टी सक्रिय ओर मजबूत है ।लेकिन प्रदेश में जहां पार्टी की गतिविधिया बड़े शहरों तक दिखाई देती रही है ,लेकीन अब आप पार्टी की सक्रियता झाबुआ अलीराजपुर के आदिवासी अंचल सहित ग्रामीण क्षेत्रो में भी दिखाई दे रही है । और अब पार्टी न सिर्फ अपने विस्तार को आगे बढ़ा रही है बलिक अब इस अंचल में पार्टि इस बार होने वाले पंचायत चुनावों ओर नगरीय निकायों के चुनाव में भी अब उम्मीदवार के साथ दमखम से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
*हुई बैठक*
इसी क्रम में आप पार्टी के प्रदेस अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय के नेतृत्व में ओर झाबुआ अलीराजपुर प्रभारी माधवसिंह किराड़े के निर्देश पर रविवार को जिला संघटन मंत्री और पेटलावद विधानसभा प्रभारी दिनेश निनामा डाबड़ी ओर सारंगी मण्डल प्रभारी मानसिंह सिंगाड भमती की अध्यक्षता में रविवार को पेटलावद में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें पेटलावद ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
*लिए कई निर्णय*
बेठक में निर्णय लेते हुए आगामी पंचायत चुनाव के बारे में रणनीति बनाते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
*बिगड़ सकता है गणित*
उल्लेखनीय है कि अंचल में आप पार्टी की सक्रियता ओर पंचायत में अपनी विचारधारा के लोगों को मैदान में उतारने से अन्य सक्रिय दलों भाजपा कांग्रेस व अन्य का राजनीतिक समीकरण बिगड़ भी सकता है, ओर इसका क्या परिणाम होगा ये तो आने वाला समय बतायेगा लेकिन आप पार्टी की सक्रियता से चुनाव रोचक जरूर हो सकते है क्योकि इस पार्टी में कई ऐसे लोग जुड़ते जारहे है जो दोनो प्रमुख दलों की रीतिनीति ओर कामकाज से नाखुश है या किसी समय मे इन लोगो के द्वरा बड़ी पार्टियों को समर्थन देकर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निंभाई थी । ओर यदि जमीनी स्तर पर ये लोग सक्रिय होकर आप को सहयोग करते है तो निश्चित तौर पर चुनाव पर असर पड़ेगा।

