अन्नदान उत्सव योजना अंतर्गत मटकी लेकर निकली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता...गली मोहल्लों में रैली निकालकर बच्चों के लिए खाद्यान्न सामग्री व खिलौने जुटाएं.....



थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट

थांदला। मुख्यमंत्री अन्नदान उत्सव योजना के अन्तर्गत थांदला आंगनवाड़ी की कार्यकर्ताओं ने प्रभारी परियोजना अधिकारी वी एस सस्तिया के निर्देशन में खाद्यान्न एवं खिलौने एकत्रीकरण रैली का आयोजन किया। क्रमशः दो दिन तक चले इस अभियान रैली में समस्त परियोजना सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मटकी लेकर नगर के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 10, 11, 12, 13, 14, 15 आदि प्रमुख वार्डों से खाद्यान्न एवं बच्चों के लिए खिलौनें जुटाए। नगर के गणमान्य नागरिकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बढ़ चढ़कर सहभागिता करते हुए बच्चों के लिए अन्नदान किया व खिलोनें भी भेँट किये। वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़, भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आरती सिसोदिया, जसवंत डामोर, भारतीय प्रेस आयोग प्रभारी पवन नाहर, पार्षद रीना विकास रावत, दीपिका धमानिया, नीरज सौलंकी, अमित सालगिया, पप्पू मैड़ा, अशोक पोरवाल, सीमा राठौड़, देवेंद्र अरोड़ा आदि ने बच्चों के लिए स्वेच्छा से गेँहू, चावल, दालें, चॉकलेट, बिस्किट, आदि खाद्यान्न सामग्री एवं खिलौनें भेंट किये। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी ने सभी दानदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा डोर टू डोर सम्पर्क करते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाई जायेगी वही कम वजन के कुपोषित बच्चों के लिये पोषण आहार की व्यवस्था आसानी से उपलब्ध रहेगी| समाजसेवी पवन नाहर ने नगर के अन्य समाजसेवी संगठनों व गणमान्य नागरिकों से आंगनवाडी केंद्रों को गोद लेने की बात कही ताकि जन सहयोग से बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.